वैश्विक मंदी और मजबूत रुपये से लुढ़का जयपुर सर्राफा बाजार, त्योहारों पर खरीदारी का सुनहरा मौका
चांदी 5800 रुपए और शुद्ध सोना 1800 रुपए सस्ता
जयपुर । वैश्विक स्तर पर हालिया दिनों में भू-राजनीतिक तनाव कम होने, डॉलर में आई मजबूती और फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की प्रबल आशंका के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई है। इस बीच, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी लगभग 2 प्रतिशत मजबूत हुआ है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजारों पर पड़ा है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, त्योहारी सीजन के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट अस्थाई है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह बाजार में एंट्री करने और खरीदारी करने का एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। जानकारों ने निवेशकों को समझदारी और सूझबूझ से निवेश करने की सलाह दी है।
इसके बावजूद, हाजिर बाजार में फेस्टिवल सीजन के चलते खरीदारी की रफ्तार काफी मजबूत बनी हुई है। जयपुर सर्राफा बाजार: आज के ताजा भाव शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमतों में 5,800 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट आई, जबकि शुद्ध सोना 1,800 रुपये प्रति दस ग्राम तक फिसल गया। जेवराती सोने में भी 1,600 रुपये की टूट देखी गई। बाजार के अनुमानित भाव इस प्रकार रहे: चांदी: ₹2,01,500 प्रति किलोग्राम शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम जेवराती सोना (22 कैरेट): ₹1,33,900 प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट सोना: ₹1,13,500 प्रति 10 ग्राम 14 कैरेट सोना: ₹90,200 प्रति 10 ग्राम

Comment List