जयपुर डेयरी ने बढ़ाया दूध का खरीद मूल्य, दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ

खरीद मूल्य बढ़ाकर 925 रुपए प्रति किलो फैट कर दिया

जयपुर डेयरी ने बढ़ाया दूध का खरीद मूल्य, दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
जयपुर डेयरी ने दुग्ध उत्पादकों को राहत देते हुए दूध का खरीद मूल्य बढ़ाया। नई दर मंगलवार से लागू। अब 925 रुपए प्रति किलो फैट के हिसाब से दूध खरीदा जाएगा, पहले 875 रुपए दर थी। उत्पादकों को गुणवत्ता व फैट के आधार पर औसतन तीन रुपए प्रति लीटर तक अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

जयपुर। जयपुर डेयरी से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के लिए राहत की खबर है। डेयरी ने दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी की है। नई दरें मंगलवार से मॉर्निंग शिफ्ट से लागू हो गई हैं। जयपुर डेयरी की ओर से दूध का खरीद मूल्य बढ़ाकर 925 रुपए प्रति किलो फैट कर दिया गया है। पहले यह दर 875 रुपए प्रति किलो फैट थी। यानी दूध खरीद मूल्य में 50 रुपए प्रति किलो फैट की बढ़ोतरी की गई है। नई दर लागू होने से दुग्ध उत्पादकों को दूध की गुणवत्ता और फैट के आधार पर औसतन 3 रुपए प्रति लीटर तक अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

डेयरी के इस फैसले से बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों को फायदा होने की उम्मीद है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत मिलने वाला 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान भी जारी रहेगा। ऐसे में दूध उत्पादकों को बढ़ी हुई खरीद दर के साथ सरकारी संबल योजना का लाभ भी मिलता रहेगा। डेयरी के फैसले को दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी