जयपुर उपमहापौर चुनाव : कांग्रेस ने सलमान मंसूरी को बनाया उम्मीदवार, भाजपा से सरोज कंवर मैदान में

मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम होगा घोषित

जयपुर उपमहापौर चुनाव : कांग्रेस ने सलमान मंसूरी को बनाया उम्मीदवार, भाजपा से सरोज कंवर मैदान में
नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव के साथ नई सत्ता की तस्वीर साफ होगी। कांग्रेस ने वार्ड 137 के पार्षद सलमान मंसूरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने सरोज कंवर को प्रत्याशी बनाया है। सुबह 10 बजे प्रक्रिया शुरू होगी, 11 बजे तक नामांकन, 11:30 बजे जांच, 2 बजे तक नाम वापसी और 2:30 से 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा।

जयपुर। उप महापौर पद के लिए भी भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। भाजपा की ओर से सरोज कंवर और कांग्रेस की ओर से सलमान मंसूरी ने नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच में सही पाए जाने के बाद अब चुनावी मुकाबला आमने-सामने का हो गया है। रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि उप महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी ने आवेदन किया है। नाम वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। यदि निर्धारित समय तक किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, तो दोपहर 2.30 बजे से मतदान कराया जाएगा।

इधर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने भाजपा के भीतर उप महापौर पद के प्रत्याशी को लेकर गतिरोध होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कई नामों की चर्चा मीडिया के माध्यम से सामने आई थी, लेकिन आज घोषित प्रत्याशी का नाम अलग है। उनके अनुसार इसे लेकर भाजपा पार्षदों में प्रतिरोध की स्थिति है और कांग्रेस उप महापौर पद पर जीत हासिल करने की तैयारी में है। अब सभी की नजरें मतदान पर टिकी हैं।

वार्ड 90 से पार्षद है भाजपा प्रत्याशी सरोज कंवर 

Read More जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस

सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र स्थित वार्ड 90 से भाजपा प्रत्याशी सरोज कंवर पार्षद है। उन्होंने कांग्रेस की ममता को 441 वोटो से परास्त किया था। वहीं हवामहल विधानसभा स्थित वार्ड 137 से कांग्रेस पार्षद सलमान मंसूरी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद असलम फारूकी को 1980 वोटो से हराया था।

Read More एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित, दवाओं के साथ मरीज की सुरक्षा भी जरूरी

WhatsApp Image 2026-09-26 at 11.18.01

Read More महापौर की कुर्सी के लिए कल होगा मतदान, पार्षदों को लाने होंगे तीन दस्तावेज

नगर निगम में डिप्टी मेयर के चुनाव के साथ ही नई सत्ता की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। कांग्रेस ने वार्ड 137 से पार्षद सलमान मंसूरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने सरोज कंवर को प्रत्याशी बनाया है। दोनों की प्रत्याक्षी अपना नामांकन भर चुके है। नगर निगम मुख्यालय में सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 11:30 बजे नामांकन-पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशियों को दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लेने का मौका मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-09-26 at 11.10.36

दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक पार्षद मतदान करेंगे। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी सलमान मंसूरी हवामहल विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। उनकी बहन भी पूर्व में पार्षद रह चुकी हैं। कांग्रेस ने उन्हें मैदान में उतारकर डिप्टी मेयर की कुर्सी पर दावा मजबूत करने की कोशिश की है।

 

Tags: mayor

Post Comment

Comment List

Latest News

यूके में अब पहले से ज्यादा लंबी चल रहीं शादियां यूके में अब पहले से ज्यादा लंबी चल रहीं शादियां
इंग्लैंड और वेल्स में बढ़ती जीवन-यापन लागत तलाक के फैसले को प्रभावित करती दिख रही है। इंग्लैंड और वेल्स में...
एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर ब्लैकमेलिंग और लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान विश्वविद्यालय : कुलगुरु के खिलाफ कैंपस में नाराजगी, नेम प्लेट पर पोती कालिख
कोटा उपमहापौर चुनाव : भाजपा के विवेक राजवंशी का डिप्पी मेयर बनना लगभग तय, कांग्रेस के बहिष्कार से निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद
कालबेलिया नृत्य से सजेगा ‘गुलाबो पद्मश्री महोत्सव’, 7 लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के साथ 51 लोक कलाकारों को मिलेगा ‘लोक कला रत्न सम्मान’
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस : इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग, चुनाव आयुक्त को बताया देशद्रोही
ईएनटी विशेषज्ञों की नेशनल कॉन्फ्रेंस शुरु, एआई और रोबोटिक सर्जरी से स्कल बेस तक नई तकनीकों पर मंथन