जयपुर डिस्कॉम ने वसूले बकाया 28 करोड़ : आपसी समझाइश से सुलझे 24 हजार से अधिक प्रकरण, शेष राशि आगामी दिनों में जमा कराने की सहमति

32 हजार से अधिक उपभोक्ता हुए हाजिर

जयपुर डिस्कॉम ने वसूले बकाया 28 करोड़ : आपसी समझाइश से सुलझे 24 हजार से अधिक प्रकरण, शेष राशि आगामी दिनों में जमा कराने की सहमति

जयपुर विद्युत वितरण निगम ने 24 हजार 859 लंबित मामलों का निस्तारण करने और इन प्रकरणों में उपभोक्ताओं पर बकाया चल रही 28 करोड़ 55 लाख रूपये की राशि वसूलने में सफलता हासिल की है। बीते दिनों राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से इन प्रकरणों का उपभोक्ताओं की सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया।

जयपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम ने 24 हजार 859 लंबित मामलों का निस्तारण करने और इन प्रकरणों में उपभोक्ताओं पर बकाया चल रही 28 करोड़ 55 लाख रूपये की राशि वसूलने में सफलता हासिल की है। बीते दिनों राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से इन प्रकरणों का उपभोक्ताओं की सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया। जिसके बदले उपभोक्ताओं ने डिस्कॉम को मौके पर ही तुरंत 25 करोड़ 61 लाख रूपए जमा करा दिए और 2 करोड़ 94 लाख रूपए की शेष राशि आगामी दिनों में जमा कराने की सहमति दी। इस प्रकार जयपुर डिस्कॉम को बकाया 28 करोड़ 55 लाख रूपए वसूले।

भरतपुर जोन में सर्वाधिक जमा: डिस्कॉम के तीन जोन में  सर्वाधिक बकाया मामले भरतपुर जोन में निस्तारित किए गए। इस जोन के करौली सर्किल में 3641 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 5.84 करोड़ रूपए, धौलपुर सर्किल में 1783 उपभोक्ताओं ने 2.61 करोड रूपए़, सवाई माधोपुर सर्किल में 2396 उपभोक्ताओं ने 3.10 करोड़ रूपए, डीग में 1416 उपभोक्ताओं ने 2.01 करोड़ तथा भरतपुर सर्किल में 998  उपभोक्ताओं ने 96 लाख रूपए की राशि मौके पर ही जमा करवाई। इस प्रकार भरतपुर जोन में 10,234 उपभोक्ताओं ने 14 करोड़ 53 लाख रूपये मौके पर ही जमा कराए। वहीं जयपुर जोन के 9 सर्किल में 7,028 मामलों का राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया जिनमें 5 करोड़ 3 लाख रूपये से अधिक तथा कोटा जोन के 4 सर्किलों में 7,597 उपभोक्ताओं ने 6.04 करोड़ रूपये की राशि मौके पर ही जमा कराई। 

32 हजार से अधिक उपभोक्ता हुए हाजिर:  उल्लेखनीय है कि कटे कनेक्शन के बकाया, बिजली बिल में त्रुटि, बिजली चोरी आदि के लंबित प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से मौके पर ही समझाइश के आधार पर निस्तारण किया जाता है। जयपुर डिस्कॉम के सभी 18 सर्किलों में ऐसे लंबित मामलों में राजीनामे के आधार पर निस्तारण करने के लिए 32 हजार 824  उपभोक्ता हाजिर हुए जिनमें से 24 हजार 859 मामलों का निस्तारण किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह