राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल

जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता से कार्य

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल

Rajasthan Sampark पोर्टल पर 15 अप्रैल 2026 तक शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 12,111 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10,460 का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है।

जयपुर। Rajasthan Sampark पोर्टल पर 15 अप्रैल 2026 तक शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 12,111 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10,460 का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। जिलों की बात करें तो जयपुर 1296 मामलों के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद जोधपुर 572 मामलों के साथ दूसरे और टोंक 406 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विभागों में निस्तारण के मामले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 1227 मामलों के साथ शीर्ष पर रहा।

इसके बाद स्थानीय स्वशासन विभाग (नगर निकाय) 910 और पंचायती राज विभाग 773 मामलों के निस्तारण के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। राज्य सरकार का यह पोर्टल आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। आंकड़े बताते हैं कि प्रशासन विभिन्न स्तरों पर सक्रिय रहते हुए जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता से कार्य कर रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव