जयपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी, मतदाताओं की संख्या 44.35 लाख के पार

निर्धारित फॉर्म या ऑनलाइन माध्यम का उपयोग

जयपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी, मतदाताओं की संख्या 44.35 लाख के पार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जयपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची का 21 फरवरी 2026 को प्रकाशन कर दिया गया। आयोग ने राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को कार्यक्रम घोषित, जिसके अंतर्गत 4 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 तक गणना चरण सम्पन्न।

जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जयपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची का 21 फरवरी 2026 को प्रकाशन कर दिया गया है। आयोग ने राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को कार्यक्रम घोषित किया था, जिसके अंतर्गत 4 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 तक गणना चरण सम्पन्न हुआ। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें जयपुर जिले में कुल 42,87,103 मतदाता दर्ज थे। कार्यक्रमानुसार 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियाँ आमंत्रित की गईं। इस अवधि में जिले में 1,57,431 फॉर्म-6/6A (नया नाम जोड़ने हेतु), 21,436 फॉर्म-7 (नाम हटाने हेतु) तथा 47,834 फॉर्म-8 (संशोधन हेतु) प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की सूचियाँ निर्धारित प्रपत्रों में तैयार कर प्रतिदिन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की गईं। साथ ही, साप्ताहिक रूप से इन्हें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ साझा किया गया तथा जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया।

सभी दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची में 3.45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 44,35,111 हो गई है, जिनमें 23,04,523 पुरुष, 21,30,509 महिला और 79 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची की एक फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी और एक हार्ड कॉपी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। मतदाता सूची DEO जयपुर की वेबसाइट और आयोग के मतदाता पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है, जहाँ EPIC सर्च के माध्यम से कोई भी मतदाता अपना नाम देख सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना या संशोधन एक सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए निर्धारित फॉर्म या ऑनलाइन माध्यम का उपयोग किया जा सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:52 बजे।
जमीन विवाद में बडे़ भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके : तीव्रता 5.9 आंकी गई, लोगों में दहशत 
एमडी ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा रेगिस्तान : युवाओं की रगों में जहर घोलने की गहरी साजिश, करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त
रेगिस्तान के हुनर पर युद्ध की मार : हैंडीक्राफ्ट में ब्लैकआउट, 700 फैक्ट्रियां बंद ; करोड़ों का कारोबार संकट में
ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान
एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद