जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : खराब मौसम से फ्लाइट लैंडिंग प्रभावित, कई फ्लाइट्स लंबे समय तक रहीं होल्ड पर 

मौसम में सुधार के बाद ही विमान को सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति मिल सकी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : खराब मौसम से फ्लाइट लैंडिंग प्रभावित, कई फ्लाइट्स लंबे समय तक रहीं होल्ड पर 

खराब मौसम के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स की लैंडिंग प्रभावित। तेज आंधी और कम दृश्यता से विमान समय पर नहीं उतर सके और देर तक हवा में होल्ड पर। इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें भी प्रभावित। मौसम सुधरने पर सुरक्षित लैंडिंग।

जयपुर। बीती रात खराब मौसम के चलते जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स की लैंडिंग प्रभावित रही। तेज आंधी और कम दृश्यता के कारण विमान सुरक्षित लैंडिंग के लिए निर्धारित समय पर रनवे पर नहीं उतर सके और उन्हें काफी देर तक आसमान में चक्कर लगाने पड़े। इंडिगो की गुवाहाटी से जयपुर आने वाली फ्लाइट करीब 45 मिनट तक जयपुर के आसमान में होल्ड पर रही।

मौसम में सुधार के बाद ही विमान को सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति मिल सकी। इसी तरह एयर इंडिया की मुंबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट को भी लैंडिंग में कठिनाई का सामना करना पड़ा और विमान लगभग एक घंटे तक हवा में होल्ड पर रहा। मौसम की खराब परिस्थितियों के कारण यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा, हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सभी उड़ानों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रक्रियाएं सावधानीपूर्वक पूरी की गईं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश