जयपुर-किशनगढ़ एनएच-48 का होगा 6 लेन उन्नयन : 910.90 करोड़ की स्वीकृति, यात्रा समय होगा आधा

परियोजना में फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण भी शामिल 

जयपुर-किशनगढ़ एनएच-48 का होगा 6 लेन उन्नयन : 910.90 करोड़ की स्वीकृति, यात्रा समय होगा आधा

जयपुर-किशनगढ़ खंड के नेशनल हाइवे 48 के 89.785 किमी हिस्से को 910.90 करोड़ रुपए में 6 लेन में विकसित करने की स्वीकृति। परियोजना में फ्लाईओवर और सर्विस रोड शामिल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे विकास की सौगात बताया। सड़क उन्नयन से यातायात सुगम।

जयपुर। प्रदेश के प्रमुख मार्गों में शामिल नेशनल हाइवे 48 के जयपुर-किशनगढ़ खंड के उन्नयन को स्वीकृति मिल गई है। लगभग 89.785 किलोमीटर लंबे इस हिस्से को 910.90 करोड़ रुपए की लागत से 6 लेन में विकसित किया जाएगा। परियोजना में फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण भी शामिल है, जिससे इस मार्ग पर यातायात सुगम होगा और यात्रा समय करीब आधा रह जाएगा।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह डबल इंजन सरकार की शक्ति का प्रमाण है, जो राजस्थान की जनता को लगातार विकास की सौगात दे रही है। उन्होंने कहा कि सड़क अवसंरचना के मजबूत होने से प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और निवेश गतिविधियों को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से ‘नए राजस्थान’ के निर्माण की दिशा में लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद जयपुर और किशनगढ़ के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित और तेज होगा, साथ ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज। चांदी 2,300 रुपये गिरकर 2,63,700 रुपये प्रति किलो पर आ...
61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार
आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक
ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास
अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित