जयपुर नगर निगम भाजपा प्रत्याशी : वर्तमान दोनों मेयर सौम्या-कुसुम को मौका नहीं, कांग्रेस छोड़कर आई पूर्व मेयर ज्योति को टिकट

कांग्रेस छोड़ी, मिल गया टिकट

जयपुर नगर निगम भाजपा प्रत्याशी : वर्तमान दोनों मेयर सौम्या-कुसुम को मौका नहीं, कांग्रेस छोड़कर आई पूर्व मेयर ज्योति को टिकट
भाजपा ने जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों में प्रत्याशी उतारे। नामांकन के अंतिम दिन 145 उम्मीदवार घोषित, पांच को सीधे सिंबल देकर मैदान में उतारा। पार्टी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पूर्व पार्षदों के परिजनों और आठ मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया।

जयपुर। भाजपा के जयपुर नगर निगम के 150 वार्डो में अपने प्रत्याशी नामांकन के आखिरी दिन मैदान में उतारे हैं। सुबह 145 वार्डों के प्रत्याशी की घोषणा हुई। 5 वार्डों पर गतिरोध-विवाद-असहमति के चलते प्रदेश नेतृत्व के स्थानीय विधायक सहित अन्य से चर्चा कर प्रत्याशियों को सीधा सिंबल देकर नामांकन दाखिल करवाया। सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं।

भाजपा ने अपने प्रत्याशियों में सीनियर कार्यकर्ताओं को भी मैदान में उतारा है। साथ ही आठ मुस्लिमों पर भी समीकरण मुताबिक उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस से मेयर और विधानसभा चुनावों में भाजपा में आई ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिया गया है। वहीं निवर्तमान डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट को वार्ड 76, पूर्व शहर अध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को हैरिटेज नगर निगम की निवर्तमान मेयर रही कुसुम यादव का नाम काटकर वार्ड 112 से टिकट दिया गया है।वहीं ग्रेटर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर को भी मौका नहीं मिला है।

ऐसे ही पूर्व शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र भार्गव को भी वार्ड नंबर 43 से प्रत्याशी बनाया है। सीएम भजनलाल शर्मा के मीडिया ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को भी वार्ड नंबर 87 से उम्मीदवार बनाया गया है। मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सराफ के पीए नटवर कुमावत के साथ ही पूर्व में रिश्वत लेते ट्रैप हो चुके पूर्व पार्षद रामकिशोर सोयल की पत्नी पूनम को वार्ड 69 से मैदान में उतारा है।

पूर्व पार्षदों के साथ ही उनकी पत्नियों-पतियों-बच्चों को भी मौका :

Read More नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण

निवर्तमान डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट, पूर्व पार्षद नरेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व पार्षद कमलेश की बेटी पलक यादव को , निवर्तमान निगम चैयरमेन के पति राजेन्द्र सैनी,  पूर्व पार्षद दुर्गेश नंदीनी के पति दिग्विजय सिंह , पूर्व पार्षद सुमेर सिंह जोधा, पूर्व पार्षद व शहर उपाध्यक्ष अजय सिंह चौहान को , पूर्व पार्षद वीरेन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद व प्रदेश प्रवक्ता विकास बारेठ, निर्वतमान पार्षद के पति शक्ति सिंह मानपुरा, पूर्व पार्षद निशांत सुरोलिया की पत्नि श्वेता सुरोलिया, पूर्व पार्षद गणेश नारायण जाट, पूर्व पार्षद भंवरलाल लील, पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा काका, पूर्व पार्षद पूरण चंद माली, निवर्तमान पार्षद गिर्राज शर्मा, पूर्व पार्षद गिरिराज प्रसाद मीणा, पूर्व पार्षद रामावतार शर्मा, पूर्व पार्षद नारायण लाल नैनावत, पूर्व पार्षद अरुण शर्मा, पूर्व पार्षद रामकिशोर सोयल की पत्नी पूनम गोयल, पूर्व पार्षद जयश्री गर्ग, पूर्व पार्षद देवेन्द्र सिंह शंटी की पत्नी दलजीत कौर, पूर्व पार्षद ऊषा टाटीवाल, पूर्व पार्षद भवानी सिंह राजावत, पूर्व पार्षद ललिता जायसवाल के पति संजय जायसवाल, पूर्व पार्षद विकास कोठारी, पूर्व पार्षद श्याम सुंदर सैनी, पूर्व पार्षद विमल अग्रवाल, पूर्व पार्षद रामकिशन शर्मा को ।

Read More राजस्थान के बांधों में 56.72 फीसदी पानी, पिछले साल से 23.73 प्रतिशत कम

कांग्रेस छोड़ी, मिल गया टिकट :

Read More जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान क्षेत्रों का दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश

पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110, वार्ड 24 से आनंद खेड़ी, वार्ड 29 से महादेव बागड़ा, मनोज पांडे की पत्नि शिवकांता पांडे को वार्ड 46, वार्ड 82 से ममता यादव, नीरज अग्रवाल को वार्ड 121 से, वार्ड 137 से रहीस मंसूरी को टिक। इसी तरह पूर्व निर्दलीय पार्षद गजेन्द्र सिंह शेखावत को वार्ड 36 से मौका।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव   इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव  
अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव गिरे। चांदी 500 रुपए घटकर 2,42,500...
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ पर NISAR की भूमिका पर सवाल, एक साल बाद भी सैटेलाइट से मिले डेटा का सार्वजनिक विश्लेषण क्यों नहीं?
सुभाष चंद्रा की निजी दिवालिया प्रक्रिया में नया ट्विस्ट, NCLT ने 25 अगस्त का फैसला रोका; 6.25 करोड़ की योजना पर फिर सुनवाई
करोड़ों के दावों के बीच मूलभूत सुविधाओं को तरसते वार्ड, बारिश में नाले बन रहे आफत
गोवा से दिल्ली उड़ान भरते ही इंडिगो विमान में आई तकनीकी खराबी, फुल इमरजेंसी के बाद सुरक्षित लौटा फ्लाइट
सीएस ने दिए हाईकोर्ट भवन के पुनर्वास कार्य समयबद्ध पूरे करने के निर्देश, 27.41 करोड़ के प्रथम चरण के कार्य जारी
Rahul Gandhi का केंद्र पर तीखा हमला: महिलाओं के लिए असुरक्षित Delhi-NCR, पूछा- निर्भया के बाद भी बसों की क्यों नहीं होती जांच?