जयपुर पुलिस आयुक्त ने सीएलजी सदस्यों संग की बैठक, नशा व साइबर अपराध रोकने पर जोर

अपराध नियंत्रण में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी

जयपुर पुलिस आयुक्त ने सीएलजी सदस्यों संग की बैठक, नशा व साइबर अपराध रोकने पर जोर
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने माणकचौक, रामगंज और सुभाष चौक क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर सामुदायिक पुलिसिंग, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने अपराध नियंत्रण में जनता की भागीदारी पर जोर देते हुए हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर पर गोपनीय सूचना देने की अपील।

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शुक्रवार को नगर निगम सभागार (पुराना पीएचक्यू) में माणकचौक, रामगंज और सुभाष चौक थाना क्षेत्रों के सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर सामुदायिक पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। बैठक में नशा मुक्ति, साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था पर सुझाव लिए गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपराध नियंत्रण में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है।

उन्होंने नशे से संबंधित सूचनाएं हेल्पलाइन 14446, 1933 तथा जयपुर पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 8764866939 पर देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। साइबर सुरक्षा पर उन्होंने हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल और ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था की जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने नियमित मोहल्ला बैठकें, जनजागरूकता कार्यक्रम और पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने के सुझाव भी दिए। बैठक में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार
राजस्थान सरकार ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति अवकाश पर जाने के मामले में आईएएस अधिकारी अबरीश कुमार को पदस्थापन आदेशों की...
ई-जीरो एफआईआर से साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार, 18 घंटे में 7 मामले दर्ज
छात्र विरोध मामला: सीजेआई सूर्यकांत ने किया याचिका वाली खबरों का खंडन, मीडिया कवरेज की आलोचना 
दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में राजस्थान का परचम, उदयपुर और जयपुर को मिली वैश्विक पहचान
बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन का इस्तीफा, स्पीकर संभालेंगे कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भागीरथ प्रयास ला रहे रंग, थार मरुस्थल में तैयार हुई 28 किमी परिधि की विशाल कृत्रिम झील
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मादक पदार्थों के नियंत्रण, नशामुक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना की ली समीक्षा बैठक