जयपुर पुलिस आयुक्त 3 अक्टूबर को पुलिस थाना कानोता पर करेंगे जनसुनवाई, परिवादियों को मिलेगा समस्याओं के समाधान का अवसर
बस्सी सर्किल की अपराध गोष्ठी भी ली जाएगी
पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल 3 अक्टूबर को दोपहर 11.30 से 1.30 बजे तक कानोता थाने में जनसुनवाई करेंगे। बस्सी सर्किल के कानोता, बस्सी और तुंगा थानों के परिवादियों की समस्याएं सुनी जाएंगी। जनसुनवाई का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत देना है।
जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल 3 अक्टूबर (शनिवार) को दोपहर 11.30 से 01.30 बजे तक पुलिस थाना कानोता पर जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान बस्सी सर्किल के कानोता, बस्सी एवं तुंगा थानों के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी।
इसके बाद, बस्सी सर्किल की अपराध गोष्ठी भी ली जाएगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।
Read More बीज के नाम पर किसानों से धोखा : मूंगफली के 15 में से 14 नमूने फेल, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सख्त
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Oct 2026 11:41:44
सांभर झील में हजारों किलोमीटर दूर से आए गुलाबी मेहमानों ने डेरा जमा लिया है। हजारों फ्लेमिंगो ने यहां घोंसले...

Comment List