जयपुर पुलिस आयुक्त 17 मई को रामगंज थाने में करेंगे जनसुनवाई, रामगंज व माणकचौक सर्किल के विभिन्न थानों के परिवादियों की सुनी जाएंगी समस्याएं

जनसुनवाई दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित

जयपुर पुलिस आयुक्त 17 मई को रामगंज थाने में करेंगे जनसुनवाई, रामगंज व माणकचौक सर्किल के विभिन्न थानों के परिवादियों की सुनी जाएंगी समस्याएं
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल 17 मई को पुलिस थाना रामगंज में दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे तक जनसुनवाई। रामगंज, गलतागेट, माणकचौक, सुभाषचौक और महिला थाना उत्तर के नागरिक अपनी शिकायतें सीधे आयुक्त के समक्ष रख सकेंगे।

जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने की दिशा में जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल रविवार, 17 मई को पुलिस थाना रामगंज में जनसुनवाई करेंगे। यह जनसुनवाई दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगी। इन क्षेत्रों के परिवादियों की होगी सुनवाई जनसुनवाई के दौरान रामगंज सर्किल के रामगंज और गलतागेट थाना क्षेत्र के साथ ही माणकचौक सर्किल के माणकचौक, सुभाषचौक और महिला थाना उत्तर के परिवादियों की समस्याएं सुनी जाएंगी।

संबंधित थानों से जुड़े नागरिक अपनी शिकायतें सीधे पुलिस आयुक्त के समक्ष रख सकेंगे। तत्काल निस्तारण पर रहेगा फोकस इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और पुलिस-जन संवाद को मजबूत किया जा सके। पुलिस प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण