जयपुर पुलिस का वज्र प्रहार अभियान तेज : वांछित और इनामी अपराधियों पर कसा शिकंजा, 172 अपराधी गिरफ्तार

एक पिस्टल और एक टोपीदार बंदूक भी बरामद

जयपुर पुलिस का वज्र प्रहार अभियान तेज : वांछित और इनामी अपराधियों पर कसा शिकंजा, 172 अपराधी गिरफ्तार

दो दिन के विशेष अभियान में 172 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 7 इनामी बदमाश भी शामिल। जयपुर पश्चिम जिला पुलिस ने 28 से 29 मार्च 2026 तक विशेष अभियान चलाकर स्थाई वारंटियों, धारा 299 सीआरपीसी के आरोपियों और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई।

जयपुर। जयपुर पश्चिम पुलिस का “वज्र प्रहार” अभियान तेज, 172 अपराधी गिरफ्तार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्र प्रहार” के तहत जयपुर पश्चिम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित और इनामी अपराधियों पर शिकंजा कस दिया। दो दिन के विशेष अभियान में 172 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 7 इनामी बदमाश भी शामिल हैं। जयपुर पश्चिम जिला पुलिस ने 28 से 29 मार्च 2026 तक विशेष अभियान चलाकर स्थाई वारंटियों, धारा 299 सीआरपीसी के आरोपियों और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार के नेतृत्व में 110 टीमों का गठन किया गया, जिनमें 386 पुलिसकर्मियों को लगाया गया। अभियान के दौरान 118 स्थाई वारंटी और धारा 299 सीआरपीसी के मामलों में कार्रवाई की गई।

साथ ही 7 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 10-10 हजार रुपये के इनामी नंद लाल चौधरी और दिनेश चंद बंसल भी शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों सहित कुल 172 अपराधियों को गिरफ्तार किया। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 193 लोगों को हिरासत में लिया गया। नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 14 मामले दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, राजस्थान आबकारी अधिनियम में 1 और आर्म्स एक्ट में 2 मामले दर्ज कर कुल 3 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक पिस्टल और एक टोपीदार बंदूक भी बरामद की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों मजदूरों...
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार का दावा: अमेरिका, ईरान के बीच वार्ता की मध्यस्थता करने के लिए तैयार है पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की भी हो सकते हैं शामिल
टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिए निर्देश
राजस्थान कैडर की IAS नेहा गिरी सेंट्रल डेप्यूटेशन पर रिलीव, अल्पसंख्यक मंत्रालय में निदेशक नियुक्त
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय : नवनियुक्त डीन प्रोफ़ेसर डॉ.अमन सिंह सिसोदिया का अभिनन्दन, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श
सैलरी क्रेडिट होने से लेकर ATM से पैसे निकालने तक...01 अप्रैल 2026 से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा ये असर, पढ़ें किन-किन नियमों में हुआ बदलाव ?
साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा का थावे स्टेशन तक संचालन की अवधि में अस्थाई विस्तार, जानें कारण