जयपुर आरटीओ प्रथम : गोकुल राम ढाका बने मई माह के स्टार ऑफ द मंथ, 40 लाख रुपये का राजस्व अर्जित कर विभाग में शीर्ष स्थान हासिल

अभियान के दौरान 600 से अधिक ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

जयपुर आरटीओ प्रथम : गोकुल राम ढाका बने मई माह के स्टार ऑफ द मंथ, 40 लाख रुपये का राजस्व अर्जित कर विभाग में शीर्ष स्थान हासिल
जयपुर आरटीओ प्रथम में प्रवर्तन कार्यों और राजस्व संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिवहन निरीक्षक गोकुल राम ढाका को मई माह का ‘स्टार ऑफ द मंथ’ घोषित। मई 2026 के दौरान ढाका ने अकेले लगभग 40 लाख रुपये का राजस्व अर्जित कर विभाग में शीर्ष स्थान हासिल।

जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम में प्रवर्तन कार्यों और राजस्व संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिवहन निरीक्षक गोकुल राम ढाका को मई माह का ‘स्टार ऑफ द मंथ’ घोषित किया गया है। मई 2026 के दौरान ढाका ने अकेले लगभग 40 लाख रुपये का राजस्व अर्जित कर विभाग में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं परिवहन निरीक्षक शैलेंद्र राठौड़ ने भी उल्लेखनीय कार्य करते हुए 30 लाख रुपये से अधिक का राजस्व संग्रहण किया। मई माह में जयपुर आरटीओ प्रथम की प्रवर्तन टीम ने सड़क सुरक्षा और नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया।

अभियान के दौरान 600 से अधिक ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि नियम विरुद्ध संचालित हो रही 250 से अधिक बसों पर भी चालानी एवं दंडात्मक कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लगातार की जा रही प्रवर्तन कार्रवाई से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि परिवहन नियमों के प्रति वाहन संचालकों में जागरूकता भी बढ़ी है। पूरे अभियान की मॉनिटरिंग जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) नाथू सिंह द्वारा की जा रही है, जिनके निर्देशन में प्रवर्तन दल प्रभावी कार्रवाई कर रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पुलिस आयुक्तालय जयपुर के सीएसटी विंग और आदर्श नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सलीम कुरैशी (40) को अवैध...
प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्रहार: दिल्ली-एनसीआर में पुराने कमर्शियल वाहनों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ की योजना मंजूर, टैक्स में भारी छूट
जयपुर में मॉडीफाइड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू, 200 से अधिक चालान बनाए
राज-काज से प्रशासन को मिली डिजिटल रफ्तार, 50 लाख से अधिक ई-फाइलों का सृजन
वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत जलदाय कर्मचारियों ने बांटा शर्बत, जल बचाने का दिया संदेश
सकारात्मक वार्ता के बाद सचिवालय कर्मचारी संघ का धरना स्थगित, मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा
स्थानांतरण आदेशों की सख्ती : आरएएस अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश