जयपुर आरटीओ प्रथम का रिकॉर्ड : सीएफ वसूली 50 करोड़ पार, ओवरलोड वाहनों पर भी सबसे बड़ी कार्रवाई

अब तक 10,577 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई 

जयपुर आरटीओ प्रथम का रिकॉर्ड : सीएफ वसूली 50 करोड़ पार, ओवरलोड वाहनों पर भी सबसे बड़ी कार्रवाई

आरटीओ प्रथम ने प्रवर्तन और राजस्व अर्जन में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 12 मार्च तक कम्पाउंडिंग फीस से 50.10 करोड़ रुपए वसूले। प्रदेश में 50 करोड़ से अधिक सीएफ वसूली करने वाला पहला कार्यालय। ओवरलोड वाहनों पर 10,577 कार्रवाई, जो राज्य की कुल कार्रवाई का करीब 20 प्रतिशत।

जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय ने इस वर्ष प्रवर्तन और राजस्व अर्जन के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। 12 मार्च तक कार्यालय द्वारा कम्पाउंडिंग फीस (सीएफ) के रूप में 50.10 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। इसके साथ ही आरटीओ प्रथम पूरे राजस्थान में 50 करोड़ रुपए से अधिक सीएफ वसूली करने वाला पहला कार्यालय बन गया है।

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में भी जयपुर आरटीओ प्रथम प्रदेश में सबसे आगे रहा है। अब तक 10,577 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई है। यह संख्या पूरे राजस्थान में ओवरलोड वाहनों पर हुई कुल कार्रवाई का लगभग 20 प्रतिशत है, जो अकेले जयपुर में की गई है।

अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि लगातार 24 घंटे पर्यवेक्षण, परिवहन दलों की सक्रियता और सघन प्रवर्तन अभियान के कारण संभव हो सकी है। सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मार्गों पर लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों के तहत आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

डीटीओ नाथु सिंह ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले ओवरलोड और अवैध वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी है।

Read More राजस्थान विधानसभा : मेवाड़ के कॉलेजों की संबद्धता पर छिड़ी बहस, सरकार बनाएगी हाईपावर कमेटी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना