एल. गोपाल ज्वेलर्स का जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिली पहचान

उद्घाटन के कुछ ही महीनों में मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान

एल. गोपाल ज्वेलर्स का जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिली पहचान
एल. गोपाल ज्वेलर्स के जयपुर शोरूम को ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रमुख जगमोहन सोनी ‘जग्गी’ ने अभिनेता जिम सरभ से पुरस्कार प्राप्त किया। सम्मान शोरूम के आकर्षक डिजाइन, प्रस्तुति, पारंपरिक कारीगरी और ग्राहकों को विशिष्ट अनुभव देने की अवधारणा के लिए मिला।

जयपुर। असम सहित पूर्वोत्तर भारत के प्रतिष्ठित आभूषण संस्थान एल. गोपाल ज्वेलर्स प्रा. लि. के जयपुर शोरूम को प्रतिष्ठित ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में एल. गोपाल ज्वेलर्स प्रा. लि. के प्रमुख जगमोहन सोनी ‘जग्गी’ ने अभिनेता जिम सरभ के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया।

यह सम्मान जयपुर में हाल ही में शुरू किए गए नए शोरूम के आकर्षक डिजाइन, उत्कृष्ट प्रस्तुति, पारंपरिक कारीगरी और ग्राहकों को विशिष्ट अनुभव प्रदान करने की अवधारणा के लिए दिया गया है। शोरूम के उद्घाटन के कुछ ही महीनों में मिला यह सम्मान एल. गोपाल ज्वेलर्स के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

प्रतिष्ठान की ओर से ऐसे आकर्षक और विशिष्ट आभूषण तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है, जिनमें प्रदर्शित आभूषणों की उत्कृष्टता के साथ शिल्पकला की बारीकियां भी नजर आएं। यही प्रयास जयपुर शोरूम की पहचान को अलग बनाता है।

दशकों से ग्राहकों का भरोसा :

Read More दिलचस्प हुआ RCA का चुनावी दंगल : आज होगा फैसला, धनंजय-बृजकिशोर में अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला

गुवाहाटी के क्रिश्चियन बस्ती स्थित एल. गोपाल ज्वेलर्स प्रा. लि. ने पिछले कई दशकों में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के आधार पर अपनी पहचान बनाई है। ग्राहकों के विश्वास और भरोसे की कसौटी पर खरा उतरते हुए प्रतिष्ठान ने आभूषण कारोबार में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है।

Read More विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर ने मनाई अपनी जीवंत विरासत, “जनता के लिए पर्यटन, भविष्य के लिए विरासत”

जयपुर में नए शोरूम को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान को एल. गोपाल ज्वेलर्स की इसी विरासत और उत्कृष्टता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है। प्रतिष्ठान का गुवाहाटी में क्रिश्चियन बस्ती के अलावा जीएस रोड पर ‘सिल्वरियम’ नाम से भी शोरूम संचालित है।

Read More एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के कार्यकाल विस्तार का विरोध, जानें पूरा मामला  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल...
एल. गोपाल ज्वेलर्स का जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिली पहचान
‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण
एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद
गोडावण के पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : गोडावण संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती, रामदेवरा में नवनिर्मित री-वाइल्डिंग एवियरी का उद्घाटन
करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती