जयपुर होलमेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन का त्रिदिवसीय गारमेंट फेयर शुरू, जुटे 300 से अधिक व्यापारी

फेयर 12 अगस्त तक चलेगा

जयपुर होलमेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन का त्रिदिवसीय गारमेंट फेयर शुरू, जुटे 300 से अधिक व्यापारी
जयपुर होलसेल गारमेंट्स एसोसिएशन का तीन दिवसीय गारमेंट फेयर झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शुरू। 12 अगस्त तक चलने वाले फेयर में राजस्थान के 300 से अधिक व्यापारियों ने हिस्सा लिया। 135 से ज्यादा स्टॉलों पर रेडीमेड कपड़ों के नए कलेक्शन प्रदर्शित।

जयपुर। जयपुर होलमेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन की दूसरी तीन दिवसीय गारमेंट फेयर झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर में शुरू हुई। फेयर 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान फेयर में राजस्थान तीन सौ से अधिक व्यापारियों ने शिरकत की और 135 से अधिक स्टालों पर अपने रेडीमेड कपड़ों के कलेक्शन शोकेस किए।

अध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल, महामंत्री राकेश गुप्ता कन्वीनर राकेश परवाल ने बताया कि फेयर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर फैडरेशन ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल महामंत्री नरेश सिंघल, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश बज, महामंत्री सुरेश सैनी कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स राजस्थान के अध्यक्ष राजू अग्रवाल महामंत्री हेमंत प्रभाकर अतिथियों के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष गोयल ने व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं, उनका हर संभव समाधान करने का आश्वासन देते हुए एसोसिएशन की टीम को बधाई दी। अध्यक्ष अग्रवाल के के मुताबिक इसके बाद सभी अतिथियों ने फेयर में लगी 135 से अधिक स्टॉलों पर सजे लेटेस्ट कलेक्शन का अवलोकन किया। इस मौके पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस