जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'

हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही

जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम 4 बजे के आंकड़ों के अनुसार जयपुर शहर का औसत एक्यूआई 214 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

जयपुर। राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम 4 बजे के आंकड़ों के अनुसार जयपुर शहर का औसत एक्यूआई 214 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। शहर के केंद्रों में सबसे बुरा हाल मानसरोवर का रहा, जहां एक्यूआई 287 पहुंच गया। पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में 222 और रीको क्षेत्र में 218 एक्यूआई दर्ज हुआ। इन तीनों जगह हवा 'खराब' श्रेणी में रही। मुरलीपुरा में एक्यूआई 129 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। आदर्श नगर और शास्त्री नगर केंद्रों से पर्याप्त आंकड़े नहीं मिल सके।

प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रदूषण भिवाड़ी में रहा, जहां औसत एक्यूआई 339 के साथ हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई। रीको औद्योगिक क्षेत्र में यह आंकड़ा 357 और वसुंधरा कॉलोनी में 321 रहा। 'खराब' श्रेणी वाले अन्य शहरों में झुंझुनूं 260, खैरथल 259, अलवर 239, चूरू 233, सवाई माधोपुर 229, कोटा 220, नागौर 215, बीकानेर, हनुमानगढ़ 206 और टोंक 204 शामिल रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब' जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम...
भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ
जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग
जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
निमोनिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचेगी आशा सहयोगिनी, पांच साल तक के बच्चों की होगी जांच
इंडोनेशिया में बड़ा सियासी भूचाल, उपराष्ट्रपति जिब्रान ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा
"कलयुगी बेटा बना हैवान" 76 साल के पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जलता छोड़कर हुआ फरार