बेटी चैरिटी वॉक में जयपुर का दिखेगा खास रंग, फैशन के साथ मजबूत होगा बेटी सशक्तीकरण का संदेश

विशेष कलेक्शन शोकेस किया जाएगा

बेटी चैरिटी वॉक में जयपुर का दिखेगा खास रंग, फैशन के साथ मजबूत होगा बेटी सशक्तीकरण का संदेश

22 मार्च को होने वाली बेटी चैरिटी वॉक में जयपुर की रचनात्मकता। आईटीए प्रस्तुत आयोजन में फैशन डिजाइनर हनीत सिंह का स्वर्ण महल कलेक्शन और ज्वैलरी डिजाइनर परीना जैन के डिज़ाइन प्रदर्शित। कार्यक्रम में महिमा चौधरी, राकेश रोशन सहित सितारे रैंप वॉक करेंगे।

जयपुर। मुंबई में 22 मार्च को आयोजित होने जा रहे बेटी चैरिटी वॉक में जयपुर की रचनात्मकता और परंपरा का खास रंग देखने को मिलेगा। दा इंडियन टेलीविजन अकादमी (आईटीए) की ओर से प्रस्तुत इस आयोजन में शहर के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हनीत सिंह और ज्वैलरी डिजाइनर परीना जैन का विशेष कलेक्शन शोकेस किया जाएगा। इस चैरिटी वॉक का उद्देश्य बालिका सशक्तीकरण और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस मौके पर जयपुर के एक होटल में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में आईटीए की प्रेसीडेंट और बेटी मूवमेंट की फाउंडर अनु रंजन ने बताया कि कार्यक्रम में महिमा चौधरी, राकेश रोशन, रुपाली गांगुली सहित कई चर्चित फिल्म और टेलीविजन सितारे रैंप वॉक कर इस सामाजिक पहल को समर्थन देंगे।

जयपुर के हनीत सिंह इस अवसर पर अपने कलेक्शन स्वर्ण महल को प्रस्तुत करेंगे, जिसमें लहंगे, शेरवानी, गाउन और इंडो-वेस्टर्न परिधानों के साथ जोधपुरी सूट और अचकन जैसे आकर्षक मेंस वियर शामिल हैं। पारंपरिक कढ़ाई और आधुनिक डिजाइन का खूबसूरत मेल इस कलेक्शन की खासियत है। वहीं, परीना जैन के डिजाइन्स में पारंपरिक कारीगरी के साथ आधुनिक एलीगेंस का संतुलन देखने को मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल द्वितीय से जुड़ा मामला : शिक्षकों को स्थाई करने का आदेश वापस लेने पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल द्वितीय से जुड़ा मामला : शिक्षकों को स्थाई करने का आदेश वापस लेने पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 लेवल-2 मामले में शिक्षकों को स्थायीकरण रद्द करने और रिकवरी आदेश पर अंतरिम...
चेहरे के असहनीय दर्द की गंभीर समस्या है ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया : हल्के में लेना खतरनाक, चेहरे की नर्व पर होता है असर
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में पुनर्चक्रण की भूमिका
असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज
पीएनजी का नया कनेक्शन 24 घंटे में मिलेगा : पाइप लाइन बिछाने के लिए तमाम मंजूरियों की जरूरत नहीं, सुजाता शर्मा ने कहा- एलपीजी वितरक के पास कोई कमी नहीं
क्यूबा में अचानक ब्लैक आउट से हाहाकार : अंधेरे में डूबे देश के एक करोड़ लोग, बिजली गुल होने से लोग परेशान
सहकारिता विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक : एमएसपी खरीद में गड़बड़ी मिलने पर उप रजिस्ट्रार होंगे जिम्मेदार, दक ने कहा- दोषियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई