गुलजार रहे जयपुर के पर्यटन स्थल : आमेर महल में उमड़े 7100 पर्यटक, हवामहल और जंतर-मंतर में भी रही रौनक

जंतर-मंतर स्मारक में 3301 सैलानियों ने भ्रमण किया

गुलजार रहे जयपुर के पर्यटन स्थल : आमेर महल में उमड़े 7100 पर्यटक, हवामहल और जंतर-मंतर में भी रही रौनक
गुलाबी नगरी के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर शनिवार को देशी-विदेशी पर्यटकों की रौनक रही। आमेर महल 7100 सैलानियों के साथ सबसे आगे रहा। हवामहल में 4058, जंतर-मंतर में 3301 और अल्बर्ट हॉल में 2325 पर्यटक पहुंचे। चारों प्रमुख स्थलों पर कुल 16,784 पर्यटकों ने ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला को करीब से निहारा।

जयपुर। गुलाबी नगरी के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर शनिवार को पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। आमेर महल से लेकर हवामहल, जंतर-मंतर और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय तक देशी-विदेशी सैलानियों की आवाजाही बनी रही। पर्यटकों ने जयपुर की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक धरोहर को करीब से निहारा। पर्यटकों की संख्या के मामले में आमेर महल सबसे आगे रहा। यहां शनिवार को 7100 पर्यटक पहुंचे।

वहीं, हवामहल में 4058 और जंतर-मंतर में 3301 सैलानियों ने भ्रमण किया। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में भी 2325 पर्यटक पहुंचे और संग्रहालय की ऐतिहासिक धरोहर को देखा। चारों प्रमुख पर्यटन स्थलों पर कुल 16,784 पर्यटकों की आवाजाही दर्ज की।

Tags: tourists

Post Comment

Comment List

Latest News

नवरात्रि के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की मां शैलपुत्री की आराधना, देशवासियों के लिए शांति की कामना की नवरात्रि के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की मां शैलपुत्री की आराधना, देशवासियों के लिए शांति की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पहले दिन मां...
मणिपुर में फिर व्यापक हिंसा, ताजा झड़पों में तीन की मौत; कुकी और नागा हथियारबंद गुट लगातार कर रहे एक दूसरे पर गोलीबारी
त्योहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी : ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजनाएं, डीजीपी ने कहा-एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम
दीपके, सौरभ और रांका कोर्ट से रिहा: जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन का ऐलान, CJP नेताओं की रिहाई के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन : पहले से अधिक बुलंद करेंगे आवाज, कहा- गुंडागर्दी पर उतरी पुलिस
महिला सुरक्षा पर कांग्रेस को घेरा, राहुल-प्रियंका से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मांगा जवाब
सऊदी अरब  में एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला : 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल