140 करोड़ से संवरा जैसलमेर रेलवे स्टेशन, हेरिटेज लुक के साथ मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

पश्चिमी राजस्थान की नई पहचान

140 करोड़ से संवरा जैसलमेर रेलवे स्टेशन, हेरिटेज लुक के साथ मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ₹140 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह सज-धजकर तैयार हो गया है। शहर के प्रसिद्ध स्वर्णिम पीले पत्थरों से निर्मित इस भव्य स्टेशन भवन में यात्रियों के लिए आधुनिक कॉनकोर्स, 10 लिफ्ट, 10 एस्केलेटर और एक आकर्षक रेल कोच रेस्टोरेंट की विश्वस्तरीय सुविधाएं जोड़ी गई हैं

जयपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार हो गया है। हेरिटेज वास्तुकला और आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन अब पश्चिमी राजस्थान की नई पहचान बनने जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि नया स्टेशन भवन 8,327 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित किया गया है। भवन के बाहरी हिस्से में जैसलमेर के प्रसिद्ध स्वर्णिम पीले पत्थर का उपयोग किया गया है, जिससे इसे शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप भव्य स्वरूप मिला है।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 10 लिफ्ट, 10 एस्केलेटर, प्लेटफॉर्मों को जोड़ने वाले दो छह मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज, विशाल एयर कॉनकोर्स, आधुनिक प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, विस्तृत पार्किंग और 480 वर्गमीटर का वाणिज्यिक क्षेत्र विकसित किया गया है। तीनों प्लेटफॉर्मों पर 10 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में आधुनिक शेड लगाए गए हैं।

पर्यटन सीजन में बढ़ने वाली यात्री संख्या को देखते हुए स्टेशन की प्रमुख वाणिज्यिक परिसंपत्तियों का सफलतापूर्वक आउटसोर्स किया गया है। परिसर में कियोस्क, रिटायरिंग रूम, डॉरमेटरी, वेटिंग लाउंज, मल्टी-पर्पज हॉल, आधुनिक पार्किंग, रेल कोच रेस्टोरेंट और कैटरिंग स्टॉल विकसित किए गए हैं। इनसे रेलवे को प्रतिवर्ष लगभग 50 लाख रुपये की गैर-किराया आय होने का अनुमान है। यह आधुनिक स्टेशन पर्यटन, स्थानीय व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव भी उपलब्ध कराएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग