जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच जारी

जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

एसीबी ने जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामले में जांच पूरी कर 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में। अन्य संदिग्धों की जांच जारी। फरार तीन आरोपियों के खिलाफ वारंट पर कार्रवाई जारी और उनकी संपत्तियों का विवरण जुटाकर जल्द कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), राजस्थान ने जल जीवन मिशन में हुए कथित व्यापक भ्रष्टाचार के मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 245/2024 में अनुसंधान पूर्ण कर 10 आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में चार्जशीट पेश की है। जिन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, उनमें दिनेश गोयल (वर्तमान मुख्य अभियंता प्रशासन), के.डी. गुप्ता (तत्कालीन मुख्य अभियंता ग्रामीण), सुभांशु दीक्षित (तत्कालीन सचिव आरडब्ल्यूएसएसएम), सुशील शर्मा (तत्कालीन वित्तीय सलाहकार अक्षय ऊर्जा), नीरिल कुमार (तत्कालीन मुख्य अभियंता चूरू), विशाल सक्सेना (अधिशाषी अभियंता, निलंबित), अरुण श्रीवास्तव (अतिरिक्त मुख्य अभियंता, सेवानिवृत्त), डी.के. गौड़ (तत्कालीन मुख्य अभियंता तकनीकी सदस्य, सेवानिवृत्त), महेंद्र प्रकाश सोनी (तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, सेवानिवृत्त) और मुकेश पाठक (निजी व्यक्ति) शामिल हैं। ये सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। एसीबी द्वारा बताया गया है कि अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति हेतु रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जाएगी, जबकि अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच अभी जारी है ।

मामले में जितेंद्र शर्मा (एक्जीक्यूटिव इंजीनियर), मुकेश गोयल (सुपरिटेंडेंट इंजीनियर) और संजीव गुप्ता (निजी व्यक्ति) के विरुद्ध जारी स्थायी वारंट की तामील के लिए एसीबी की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही उनकी संपत्तियों का विवरण जुटाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है और जल्द ही कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया तनाव : सुरक्षा परिषद में पश्चिमी एशिया पर रूस-चीन के प्रस्ताव पर होगी चर्चा, रूसी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा पश्चिम एशिया तनाव : सुरक्षा परिषद में पश्चिमी एशिया पर रूस-चीन के प्रस्ताव पर होगी चर्चा, रूसी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा
पश्चिम एशिया में तनाव घटाने के लिए रूस और चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक नया संकल्प प्रस्तावित...
दशकों की प्रतीक्षा खत्म : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने कहा-विधायिका में महिलाओं को आरक्षण 21वीं सदी का सबसे बड़ा निर्णय
जयपुर व्यापार महासंघ : यादगार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पर मंथन, व्यापारियों ने उठाई पार्किंग व अव्यवस्था की समस्या
गोविंद देव जी मंदिर में वरूथिनी एकादशी श्रद्धा के साथ मनाई : आकर्षक अलंकारों से भव्य श्रृंगार, बड़ी संख्या में भक्त मौजूद
संविधान निर्माण में डॉ. अम्बेडकर की भूमिका है अतुल्य : वासुदेव देवनानी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं बनेंगी नीति निर्माता : दिया कुमारी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की बृहद संगोष्ठी, महिलाओं का मिला व्यापक समर्थन