खाटू श्यामजी वार्षिक मेले को लेकर जलदाय ने बनाई विशेष कमेटी, पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी तय

तकनीकी कार्मिकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी

खाटू श्यामजी वार्षिक मेले को लेकर जलदाय ने बनाई विशेष कमेटी, पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी तय

खाटू श्यामजी वार्षिक मेले 2026 के सुचारू आयोजन और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने आदेश जारी किया गया है।

जयपुर। खाटू श्यामजी वार्षिक मेले 2026 के सुचारू आयोजन और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 21 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित मेले के दौरान पेयजल आपूर्ति संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जारी सूची में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और तकनीकी कार्मिकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

निर्देश दिए गए हैं कि मेला अवधि में सभी अधिकारी मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और पेयजल लाइनों, टैंकर आपूर्ति, अस्थायी कनेक्शनों और जल स्रोतों की नियमित जांच सुनिश्चित करेंगे। क्लोरीनेशन की व्यवस्था, जल नमूनों की जांच तथा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मेला क्षेत्र में स्थापित अस्थायी जल स्टैंड, टंकियों और वितरण बिंदुओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी प्रकार की शिकायत या बाधा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग