जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस की पांच साल की उपलब्धियों पर उठाए सवाल, कहा- दिल्ली से लगी फटकार, सदन में हंगामे से पार्टी एक्सपोज

सदन में हंगामा क्यों किया गया ?

जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस की पांच साल की उपलब्धियों पर उठाए सवाल, कहा- दिल्ली से लगी फटकार, सदन में हंगामे से पार्टी एक्सपोज

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस पर तीखा और व्यंगात्मक हमला बोला। उन्होंने कहा कि हालिया घटनाक्रम के बाद कांग्रेस की राजनीति में “भूचाल” आ गया है।

जयपुर। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस पर तीखा और व्यंगात्मक हमला बोला। उन्होंने कहा कि हालिया घटनाक्रम के बाद कांग्रेस की राजनीति में “भूचाल” आ गया है। बेढम ने दावा किया कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली है कि कांग्रेस नेताओं को दिल्ली से फटकार लगी है कि आखिर सदन में हंगामा क्यों किया गया और मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में ठोस काम किए होते तो नेता प्रतिपक्ष को उन्हें गिनाने में संकोच क्यों होता। बेढम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर अंदरूनी खींचतान जगजाहिर है और हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश नेतृत्व को विधानसभा में कमजोर प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई गई। बेढम ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे तथ्यों पर बोलने के बजाय सदन की कार्यवाही बाधित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को बोलने से रोका गया और उनकी आवाज दबाने का प्रयास हुआ। बेढम ने इसे दलित समाज के अपमान से जोड़ते हुए कहा कि इससे प्रदेश में गलत संदेश गया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने बनाया मूंगफली के छिलकों से ग्राफीन: बदल सकती है इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया, ऊर्जा उपकरणों के लिए मूल्यवान घटक ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने बनाया मूंगफली के छिलकों से ग्राफीन: बदल सकती है इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया, ऊर्जा उपकरणों के लिए मूल्यवान घटक
ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने खोजी मूंगफली के छिलकों को ग्राफीन में बदलने की नई तकनीक। मात्र $1.3 प्रति किलो की लागत।...
जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन : गर्भवती महिलाओं की होगी स्वास्थ्य जांच, एनीमिया उपचार के लिए लगेंगे फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन
चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में फाग महोत्सव : भक्तों ने खेली गुलाल की होली, आकर्षक फूलों की सजी फाल्गुनी झांकी
लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, आईटी और धातु कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर फिर अटकलें तेज, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने किया अंदरूनी गुटबाली के आरोपों को ​खारिज
जयपुर में पीएम ई-बसों का ट्रायल कल से शुरू : अप्रैल-मई में नियमित संचालन की संभावना, शहर में स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
लखनऊ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और कार्यालयों पर छापेमारी, जरूरी दस्तावेज जब्त