जेसीटीएसएल मुख्यालय : कर्मचारियों का धरना 14वें दिन जारी, इंटक के नेतृत्व में लालकोठी मुख्यालय पर होगा अनोखा प्रदर्शन

अब तक कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकला

जेसीटीएसएल मुख्यालय : कर्मचारियों का धरना 14वें दिन जारी, इंटक के नेतृत्व में लालकोठी मुख्यालय पर होगा अनोखा प्रदर्शन

जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड कर्मचारियों का इंटक के बैनर तले धरना और आमरण अनशन 14वें दिन भी जारी। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर वार्ता नहीं करने और मांगों की अनदेखी का आरोप। विरोध में लालकोठी स्थित मुख्यालय पर कर्मचारी सिर मुंडवाकर और ढोल बजाकर प्रदर्शन।

जयपुर। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) के कर्मचारियों का इंटक के बैनर तले चल रहा धरना और आमरण अनशन लगातार 14वें दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर वार्ता नहीं करने का आरोप लगाया है। इंटक अध्यक्ष रामकुंवार विश्नोई ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकला है। इसी के विरोध में शुक्रवार सुबह 10 बजे जेसीटीएसएल मुख्यालय, लालकोठी पर कर्मचारी अनोखे तरीके से विरोध-प्रदर्शन करेंगे। आंदोलनकारी कर्मचारी सिर मुंडवाकर तथा ढोल बजाकर अपना विरोध जताएंगे।

कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद प्रबंधन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। प्रदर्शन को लेकर जेसीटीएसएल चेयरमैन को ज्ञापन भी भेजा गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

 

Read More पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले सम्मानित : रवीना टंडन ने लेपर्ड सफारी का उठाया लुत्फ, कहा- पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण अभियान जीवन का बने हिस्सा

Read More बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान

 

 

Read More जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान में निवेश अवसरों पर चर्चा

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता राजस्थान, 2 वर्षों में 12,647 करोड़ यूनिट हरित ऊर्जा उत्पादन का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता राजस्थान, 2 वर्षों में 12,647 करोड़ यूनिट हरित ऊर्जा उत्पादन का रिकॉर्ड
राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में गैर-पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र में देश का “एनर्जी इंजन” बना। राज्य ने 2...
जालंधर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल: सीएम भगवंत मान और रवनीत बिट्टू को मिली आत्मघाती हमले की धमकी ; राज्य में अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
Weather Update : आंधी-बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ी, कल से और चढ़ेगा पारा
जेसीटीएसएल मुख्यालय : कर्मचारियों का धरना 14वें दिन जारी, इंटक के नेतृत्व में लालकोठी मुख्यालय पर होगा अनोखा प्रदर्शन
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाला उम्रभर रहेगा जेल में : नहीं मिलेगी जमानत, 50 लाख तक लगेगा जुर्माना; भगवंत मान ने कहा- विशेषज्ञों से सलाह के बाद कानून तैयार
फ्रांस-भारत ने 'विला स्वागतम' रेजीडेंसी कार्यक्रम के चौथे संस्करण के शुरू होने की घोषणा, सांस्कृतिक और रचनात्मक आदान-प्रदान को मिलेगा बढ़ावा 
जयपुर में भी शुरू हुआ ईएसआईसी का राष्ट्रीय स्वास्थ्य जांच अभियान, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया शुभारंभ