जेडीए ने की कार्रवाई : 6 बीघा भूमि पर बसाई जा रही 2 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, सरकारी नाले की भूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त

नाले की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया

जेडीए ने की कार्रवाई : 6 बीघा भूमि पर बसाई जा रही 2 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, सरकारी नाले की भूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त

ग्राम रामसिंहपुरा में ही करीब चार बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए किए गए निर्माणों ध्वस्त किया गया।

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 14 में निजी खातेदारी की करीब 6 बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही दो कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही सड़क सीमा में आए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया जोन 14 स्थित ग्राम रामसिंहपुरा बैरवाओं की ढ़ाणी में करीब दो बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

ग्राम रामसिंहपुरा में ही करीब चार बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए किए गए निर्माणों ध्वस्त किया गया। जोन 14 स्थित सचिवालय नगर में रोड सीमा पर बनाई गई बाउण्ड्रीवाल, पत्थर मलबा डालकर किए गए अतिक्रमण और जोन 3 स्थित लालकोठी योजना के पास विधानसभा के दक्षिण में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण को हटाया। इसी प्रकार जोन 9 स्थित चक गैटोर में सरकारी नाले की भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर सरकारी नाले की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना