जेडीए ने 700 मीटर दूरी में हटाए अतिक्रमण, पूरा हटाने के लिए हाईकोर्ट से मांगा 4 सप्ताह का समय

प्रभावितों की ओर से 100 आपत्तियां दर्ज

जेडीए ने 700 मीटर दूरी में हटाए अतिक्रमण, पूरा हटाने के लिए हाईकोर्ट से मांगा 4 सप्ताह का समय
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर जेडीए ने सोडाला-गुर्जर की थड़ी और विश्वा नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानकारी शपथ पत्र के जरिए दी। जेडीए ने बताया कि 700 मीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए, स्थानीय विरोध के कारण कार्रवाई प्रभावित।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से न्यू सांगानेर रोड पर सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक और स्थानीय विश्वा नगर में अतिक्रमण हटाने के आदेश की पालना में जेडीए ने शपथ पत्र पेश कर जानकारी दी।

जेडीए की ओर से अधिवक्ता अमित कुडी ने शपथ पत्र में कहा कि जेडीए ने सोमवार को गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक की ओर कार्रवाई करते हुए रोड के दोनों ओर 700 मीटर दूरी में 100 फीट चौडी सड़क से अतिक्रमण हटाए हैं। अतिक्रमण की कार्रवाई के लिए जिन संपत्तियों को तोडने के लिए निशान लगाए थे, वहां जेडीए को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पडा। जिसके चलते कार्रवाई में समय लगा। जेडीए ने पूरी रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए अदालत से चार सप्ताह का समय मांगा है। जेडीए ने कहा कि इस रोड पर 9 स्कीम नगर निगम की हैं और इनमें प्रभावितों की ओर से 100 आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

जेडीए ने इन आपत्तियों को नगर निगम के पास परीक्षण के लिए भेजा है। इसके साथ ही जेडीए ने मामले में मदनलाल कुमावत के पक्षकार बनने की अर्जी पर जवाब दिया है। जेडीए ने कहा कि उसके पास सोसायटी का पट्टा है और ऐसे में उसे मामले में पक्षकार बनने का कोई अधिकार नहीं है। मामले से जुडे अधिवक्ता गीतेश जोशी ने बताया कि मास्टर प्लान में सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक की सड़क की चौड़ाई 100 फीट है और विश्वा नगर में रोड तीस फीट चौडी है। अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के चलते यहां सडक की चौडाई काफी कम हो गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज हुआ। महापौर सुनील कोठारी ने बड़ी...
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार
बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना भी अपराध, साइबर पुलिस की एडवाइजरी
नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में
गहलोत-पायलट की जुगलबंदी : रंधावा पर चुटकी और परमानेंट इंचार्ज का तंज, पीसीसी में दिखा बदला अंदाज
दिल्ली में अचानक गिरी इमारत : एक बच्चे की मौत, 8 लोग घायल