अवैध निर्माण के खिलाफ जेडीए की कार्रवाई तेज, करीब 19 बीघा कृषि भूमि पर विकसित कॉलोनियों को किया ध्वस्त

बिना स्वीकृति के बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त किया

अवैध निर्माण के खिलाफ जेडीए की कार्रवाई तेज, करीब 19 बीघा कृषि भूमि पर विकसित कॉलोनियों को किया ध्वस्त
जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने जोन 22 और जोन ए में कार्रवाई करते हुए करीब 19 बीघा निजी कृषि भूमि पर विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कीं। बासडी जोगियान और चितौड़ा में बिना स्वीकृति निर्माण हटाए।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 22 एवं जोन ए में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 19 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर विकसित की जा रही दो नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। वहीं टोंक रोड स्थित दुग्गड़ गार्डन के रूफटॉप पर किए गए अवैध निर्माण को सील किया गया। उप महानिरीक्षक पुलिस जेडीए आनन्द शर्मा ने बताया कि जोन 22 के ग्राम बासडी जोगियान माधोराजपुरा में करीब 15 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अनुमोदन एवं बिना भू रूपान्तरण के भूमि को समतल कर मिट्टी ग्रेवल की सड़कें, प्लॉटों की बाउंड्रीवाल, कोठरी एवं अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के किए जा रहे प्रयासों को विफल किया। इसी प्रकार ग्राम चितौड़ा तहसील माधोराजपुरा स्थित खसरा संख्या 2661/1003 में करीब चार बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

जोन ए में टोंक रोड स्थित दुग्गड़ गार्डन के रूफटॉप पर बॉस रेस्टोरेन्ट के दाईं ओर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ टीनशेडनुमा अवैध निर्माण किए जाने पर निर्माणकर्ता को धारा 32 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के लिए पाबंद किया गया था, लेकिन निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर उसे सील किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्वजों की परंपरा और संस्कारों को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी: सीएम योगी पूर्वजों की परंपरा और संस्कारों को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पितृ पक्ष को सनातन भाव की जीवंत अभिव्यक्ति बताते हुए पूर्वजों के प्रति...
पंचायत चुनाव : कांग्रेस में टिकट के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, गोविन्द सिंह डोटासरा ने जारी किया क्यूआर कोड
Voice of Gen-Z & Alpha : बंद फैक्ट्रियों से बुझी रोजगार की उम्मीद, युवाओं ने कहा- सरकार आगे आए तो फिर चल सकती हैं मशीनें
Voice of Gen-Z & Alpha : कागजी डिग्री और स्कूल कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है आज का युवा
राज काज में क्या है खास, जानें 
खड़गे के बयान पर रिजिजू के सवाल का प्रणव झा ने दिया जवाब, जानें क्या बोले...?
पंचायत चुनाव में जिलेवार चरणों की सूची, पढ़े पूरी खबर