जेडीए की विभिन्न इलाकों में कार्रवाई : सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त, छब्बीस बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अवैध रूप से बसाई जा रही दो कॉलोनियों
जेडीए ने विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए छब्बीस बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही चार कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही जोन 13 में ग्राम कूकस में जेडीए स्वामित्व की बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति एवं बिना भू रूपान्तरण करवाएं दो कॉलोनियोंं को ध्वस्त किया गया।
जयपुर। जेडीए ने मंगलवार को विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए छब्बीस बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही चार कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही जोन 13 में ग्राम कूकस में जेडीए स्वामित्व की बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया जोन 11 स्थित ग्राम कपूरवाला में हाईटेंशन लाईन के नीचे करीब 6 बीघा एवं ग्राम कपूरवाला में एक बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति एवं बिना भू रूपान्तरण करवाएं दो कॉलोनियोंं को ध्वस्त किया गया।
साथ ही जोन 17 स्थित ग्राम मौठू का बास में करीब 4 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर सालासर विहार नाम से एवं ग्राम सामौद में करीब 15 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अवैध रूप से बसाई जा रही दो कॉलोनियों में किए गए। उन्होंने बताया कि जोन 13 स्थित ग्राम कूकस के खसरा नं. 174 में जेडीए स्वामित्व की करीब एक हजार वर्गगज बेशकीमती सरकारी भूमि पर महाराणा गरी रिसोर्ट द्वारा अतिक्रमण कर गार्डन बनाकर तारबंदी कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

Comment List