जेडीए की कार्रवाई : सडक सीमा से हटाए अतिक्रमण, 13 बीघा भूमि पर 2 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया

जेडीए की कार्रवाई : सडक सीमा से हटाए अतिक्रमण, 13 बीघा भूमि पर 2 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ जेडीए की बड़ी कार्रवाई में शहर के कई इलाकों में बुलडोजर चला। जोन-पीआरएन साउथ में न्यू सांगानेर रोड से श्याम विहार तक 30-40 फीट सड़क सीमाएं मुक्त कराईं। विज्ञान नगर में सरकारी भूमि खाली करवाई। अवैध कॉलोनियां पूरी तरह ध्वस्त की।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन-पीआरएन-साउथ न्यू सांगानेर रोड़ से श्याम विहार बी  40 फीट रोड़ सीमा एवं सरपंच वाटिका रघुविहार के बीच 30 40 फीट रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया। जोन-9 में विज्ञान नगर में सरकारी भूमि, रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जोन-24 में हिंगोनिया गौषाला भूरथल में (सवाईचक) सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया एवं निजी खातेदारी की करीब पांच बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार जोन-12 में निजी खातेदारी की करीब 8 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत