जेडीए का अतिक्रमण पर बुलडोजर : 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त, 5300 वर्गगज भूमि से हटाए टीनशेड बाउंड्रीवाल

4 बीघा में बस रही अवैध कॉलोनी भी ध्वस्त

जेडीए का अतिक्रमण पर बुलडोजर : 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त, 5300 वर्गगज भूमि से हटाए टीनशेड बाउंड्रीवाल
जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने मोहगुपुरा-रेनवाल क्षेत्र में कार्रवाई कर करीब 8 करोड़ रुपए की 5300 वर्गगज सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। टीम ने चारागाह भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल और 4500 वर्गगज जमीन पर टीनशेड-बाउंड्रीवाल हटाए।

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। इस दौरान करीब आठ करोड़ रुपए की करीब 5300 वर्गगज सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। चार बीघा में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त किया। उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन 22 के मोहगुपुरा उर्फ पृथ्वीसिंह पुरा रेनवाल क्षेत्र में खसरा संख्या 725/786 की करीब 800 वर्गगज सरकारी चारागाह भूमि पर बनाई गई बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ध्वस्त किया। इस भूमि की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई है। इसी क्षेत्र की रोहिणी नगर प्रथम आवासीय योजना में भूखंड संख्या 469 से 495 के बीच जेडीए की करीब 4500 वर्गगज भूमि पर किए  टीनशेड और बाउंड्रीवाल के अतिक्रमण हटाए गए। इसकी कीमत करीब सात करोड़ रुपए आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि मोहगुपुरा में करीब 4 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बिना जेडीए अनुमोदन और भू रूपांतरण के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई कर ध्वस्त किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश की रथ यात्रा पर भाजपा का हमला, बोली- रायबरेली से शुरुआत कर सपा कांग्रेस को अपनी ताकत दिखाना चाहती है अखिलेश की रथ यात्रा पर भाजपा का हमला, बोली- रायबरेली से शुरुआत कर सपा कांग्रेस को अपनी ताकत दिखाना चाहती है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रायबरेली से शुरू हो रही रथ यात्रा पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी...
जयपुर की 22 पंचायत समितियों के 386 वार्डों में से आधे में होंगी महिला पार्षद, जिला कलक्टर ने प्रधान और वार्डों की निकाली आरक्षण लॉटरी
डेढ़ महीने से लापता ‘मिंटू’ की कुएं में मिली लाश: अपराध की दुनिया से जुड़ी थी महिला, आज पुलिस करेगी वारदात का खुलासा
जोधपुर मेयर पद का संग्राम : रणनीति पुष्कर में, कांग्रेस पार्षदों की रिसॉर्ट में बाड़ेबंदी
जी-4 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जल्द सुधार की मांग दोहराई
जेडीए का अतिक्रमण पर बुलडोजर : 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त, 5300 वर्गगज भूमि से हटाए टीनशेड बाउंड्रीवाल
जमुई के बाद समस्तीपुर में बालिका से कथित छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच