जेईएन भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक : जल संसाधन विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार, 25 लाख रुपए में खरीदा था सॉल्व्ड पेपर

आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर

जेईएन भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक : जल संसाधन विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार, 25 लाख रुपए में खरीदा था सॉल्व्ड पेपर
राजस्थान JEN संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता अतुल मीणा को गिरफ्तार। जांच में सामने आया कि उसने परीक्षा से पहले 25 लाख रुपये देकर सॉल्व्ड पेपर खरीदा था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जयपुर। राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता (जेईएन संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 पुन: आयोजित परीक्षा-2021) पेपर लीक मामले में एसओजी ने जल संसाधन विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता अतुल मीणा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि उसने परीक्षा से पहले 25 लाख रुपए देकर सॉल्व्ड पेपर हासिल किया था। एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि जेईएन संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक प्रकरण में पहले से जांच चल रही थी। 2020 की परीक्षा निरस्त होने के बाद 12 सितंबर 2021 को पुन: सिविल डिग्री संयुक्त भर्ती परीक्षा का पेपर भी परीक्षा से पहले पेपर माफिया तक पहुंच गया था। इस संबंध में 19 जनवरी को एसओजी थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी हर्षवर्धन मीणा उर्फ  पटवारी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले लीक हुआ सॉल्व्ड पेपर उपलब्ध कराया था।

हर्षवर्धन ने अतुल मीणा से 25 लाख रुपए लेकर उसे पेपर उपलब्ध कराया था। एसओजी ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद वर्तमान में जल संसाधन विभाग के उपखंड कोटा में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत अतुल मीणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि उसने हर्षवर्धन के एक करीबी रिश्तेदार के माध्यम से 25 लाख रुपए में पेपर खरीदने का सौदा किया था। अतुल मीणा ने इस भर्ती परीक्षा के अलावा करीब एक दर्जन अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग लिया था, लेकिन किसी अन्य परीक्षा में उसे सफलता नहीं मिली। एसओजी ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। वह 5 अगस्त तक पुलिस अभिरक्षा में रहेगा।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए  सबसे लड़ी हूं महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
बोली: गिव-अप कभी न करें, समान सोच व अवसर मिले तो नजीर बनती है नारी।
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ
इस्लामाबाद में भीषण हादसा: अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग में 15 नवजातों की मौत; एक सुरक्षित
दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन के साथ कर रही थी नीट की तैयारी