झाबर सिंह खर्रा की अचानक बिगड़ी तबीयत, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती

हवामहल विधायक गोपाल शर्मा भी अस्पताल में भर्ती

झाबर सिंह खर्रा की अचानक बिगड़ी तबीयत, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अचानक तबीयत बिगड़ी। बुखार, खांसी, चेस्ट इंफेक्शन और सांस में हल्की तकलीफ के बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही।

जयपुर। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेस्ट में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंत्री को दोपहर करीब डेढ़ बजे एसएमएस अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों की जांच के बाद उन्हें मेडिकल आईसीयू में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को मंत्री खर्रा की उनके निवास पर अचानक तबीयत खराब हुई। उन्हें बुखार और खांसी के साथ सांस लेने में हल्की तकलीफ महसूस हुई। इसके बाद परिजन और स्टाफ उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती कर लिया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच एवं उपचार किया जा रहा है।

विधायक गोपाल शर्मा भी निजी अस्पताल में भर्ती :

इधर, हवामहल विधायक गोपाल शर्मा की भी देर रात तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  

Read More पुनर्मतदान ने बदली चार वार्डों की तस्वीर, चारों सीटें कांग्रेस के खाते में

Read More सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया