हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर

एक सर्कुलर रिंग एक्टिविटी बनाई गई है

हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर

झालाना लेपर्ड रिजर्व में हाईटेक इंटरप्रिटेशन सेंटर तैयार हो रहा है। यहां प्रवेश पर लेपर्ड मॉडल स्वागत करेगा और इंटरएक्टिव एक्टिविटीज़ से पर्यटक दुनिया भर के लेपर्ड्स को जान सकेंगे। बच्चों के लिए खास लर्निंग जोन, रिजर्व का 3D मॉडल और लेपर्ड की ताकत का लाइव अनुभव इसे रोमांचक बनाएंगे।

जयपुर। वन्यजीव प्रेमियों के लिए राहत भरी और रोमांचक खबर है। जयपुर के बीचों-बीच स्थित झालाना लेपर्ड रिजर्व अब और भी आकर्षक बनने जा रहा है। यहां बने इंटरप्रिटेशन सेंटर को हाइटेक बनाने का काम तेजी से चल रहा है। यह सेंटर प्रदेश में अपनी तरह का पहला आधुनिक सेंटर होगा, जहां पर्यटकों को लेपर्ड्स और जंगल की दुनिया के बारे में डिजिटल और इंटरएक्टिव तरीके से जानकारी मिलेगी। एंट्री पर लेपर्ड करेगा स्वागत, बच्चों के लिए खास आकर्षण इंटरप्रिटेशन सेंटर में प्रवेश करते ही पर्यटकों का स्वागत एक आकर्षक लेपर्ड मॉडल करेगा, जो जंगल जैसा अनुभव देगा। इसके आगे एक सर्कुलर रिंग एक्टिविटी बनाई गई है, जिसे घुमाकर पर्यटक दुनिया के विभिन्न लेपर्ड्स की जानकारी ले सकेंगे।

 खास बात यह है कि यह गतिविधि बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे वे खेल-खेल में सीख सकें। साथ ही सेंटर में झालाना लेपर्ड रिजर्व का एक विस्तृत मॉडल भी लगाया गया है, जिसमें प्रवेश द्वार, शिकार होदी, मंदिर और वाटर प्वाइंट्स जैसी जगहों की जानकारी बेहद रोचक ढंग से दी गई है। लेपर्ड की ताकत का मिलेगा अनुभव इंटरप्रिटेशन सेंटर की खासियतों में एक अनोखा अनुभव भी शामिल है। यहां डमी के माध्यम से दिखाया गया है कि एक औसत लेपर्ड किस तरह 30-40 किलो वजनी चीतल को आसानी से पेड़ पर चढ़ा सकता है। इसे समझाने के लिए 10 किलो वजन को रस्सी से बांधा गया है, जिसे पर्यटक खुद खींचकर लेपर्ड की ताकत का अंदाजा लगा पाएंगे।

Tags: leopards

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव