गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर रुकी जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी.

वंदे भारत सौगात: गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर अब रुकेगी जोधपुर-दिल्ली एक्सप्रेस

गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर रुकी जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी.
जयपुर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का अब गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू हो गया है। सांसद मंजू शर्मा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह सेवा सप्ताह में 6 दिन उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।

जयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा को अब प्रायोगिक तौर पर गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। रविवार को जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल की ओर से की गई है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, जोधपुर–दिल्ली कैंट–जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन संचालित होगी और आगामी आदेशों तक गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा।

29 मार्च से लागू इस व्यवस्था के तहत जोधपुर से दिल्ली कैंट जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9:34 बजे गांधीनगर जयपुर पहुंचेगी और 9:36 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, दिल्ली कैंट से जोधपुर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 6:37 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 6:39 बजे रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस ठहराव से जयपुर के यात्रियों को तेज, आधुनिक और सुविधाजनक रेलसेवा का बड़ा लाभ मिलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव