डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार

कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों में हड़कंप

डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार

अवैध हथियारों की धरपकड़ एवं अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी जयपुर पश्चिम एवं पुलिस थाना सिंधीकैम्प जिला जयपुर पश्चिम की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया।

जयपुर। अवैध हथियारों की धरपकड़ एवं अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी जयपुर पश्चिम एवं पुलिस थाना सिंधीकैम्प जिला जयपुर पश्चिम की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी व अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त सदर जयपुर पश्चिम धर्मवीर सिंह के निकट पर्यवेक्षण में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व डीएसटी प्रभारी पु.नि. गणेश सैनी एवं पुलिस थाना सिंधीकैम्प के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक माधोसिंह द्वारा किया गया।

गठित टीम द्वारा थाना सिंधीकैम्प क्षेत्र के बस स्टैंड इलाके में कड़ी निगरानी रखते हुए लगातार सूचना संकलन किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड पार्किंग में काम करने वाला एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्किंग स्थल पर दबिश दी और संदिग्ध युवक अक्षय राव को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिंधीकैम्प में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा उससे हथियार की खरीद-फरोख्त और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अक्षय राव निवासी मकान नंबर 88, जमना नगर विस्तार, थाना सोडाला, जयपुर। हाल में वह बस स्टैंड सिंधीकैम्प की वाहन पार्किंग में कार्यरत था।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ