जोशी की अनैतिक और दुर्भावनापूर्ण गिरफ्तारी निंदनीय : एसीबी की ओर से कानून के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन, गहलोत ने कहा- पहले नोटिस देकर पूछताछ करने का नियम
सीधे गिरफ्तारी करना सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है
गहलोत ने पूर्व मंत्री महेश जोशी की एसीबी गिरफ्तारी को “अनैतिक और दुर्भावनापूर्ण” बताया। गहलोत ने कहा कि कानून के मुताबिक पहले नोटिस और पूछताछ जरूरी थी, लेकिन बिना प्रक्रिया अपनाए सुबह 5 बजे गिरफ्तारी करना सरकार की मंशा पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी हो, उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी को लेकर निंदा करते हुए इसे अनैतिक और दुर्भावनापूर्ण ढंग से की गिरफ्तारी कहा है। गहलोत ने कहा है कि जोशी की एसीबी की ओर से गिरफ्तारी कानून के स्पष्ट दिशा निर्देशों का उल्लंघन है, जब नियम है कि पहले नोटिस देकर पूछताछ की जानी चाहिए।
उसके बाद ही आवश्यकता होने पर गिरफ्तारी का अधिकार है, तब बिना किसी नोटिस या पूछताछ के सुबह 5 बजे सीधे गिरफ्तारी करना सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मेरा हमेशा से ही मानना रहा है कि यदि किसी ने भ्रष्टाचार किया है, तो उसे सजा होनी चाहिए।

Comment List