जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास

इससे पहले कानून व्यवस्था बिगड़े, कार्रवाई हो

जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा नेता गुंडागर्दी पर उतर आए हैं और पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना है। जूली के मुताबिक लोसल नगरपालिका के कांग्रेस पार्षद धानणी, लक्ष्मणगढ़ में कैंप कर रहे हैं, जहां उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और पार्षदों की ‘चोरी’ का प्रयास हो रहा है। उन्होंने सुरक्षा और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा नेता गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। जूली ने कहा कि लोसल नगरपालिका के कांग्रेस पार्षद धानणी लक्ष्मणगढ़ में कैंप कर रहे हैं।

वहां भाजपा के गुंडे और लोसल प्रत्याशी पहुंचकर खुलेआम धमकियां दे रहे हैं तथा पार्षदों की चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से कांग्रेस पार्षदों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की और चेतावनी दी कि इससे पहले कि कानून व्यवस्था बिगड़े, कार्रवाई हो।

Tags: julie

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
राजस्थान पुलिस अब बीट व्यवस्था को क्लस्टर मॉडल में बदलने जा रही है। थाने का क्षेत्र 3-5 बीट वाले हलकों...
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना
जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर Congress का केंद्र पर ​तीखा प्रहार: गरीब-मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही महंगाई, सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग
नाइजीरिया के पठारी राज्य में बंदूकधारियों का आतंक: अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में बढ़ा तनाव
राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम