जूली ने राहुल के खिलाफ जांच के आदेश पर उठाए सवाल : देश की एकता और अखंडता के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान, सामाजिक न्याय के लिए आवाज कर रहे बुलंद
न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राहुल गांधी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के जांच आदेश को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर जूली ने नेहरू-गांधी परिवार के बलिदानों का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में भाईचारे, समानता और सामाजिक न्याय के लिए लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं।
जयपुर। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के जांच के आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं।
जूली ने सोशल मीडिया पर लिखा- पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिए हैं। राहुल गांधी लगातार देश में भाईचारे, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Comment List