जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- खुलेआम खाकी को बना रहे निशाना, सरकार मूकदर्शक बनी बैठी
सरकार पूरी तरह नाकाम साबित
बजरी माफिया के पुलिस सिपाही को गोली मारने की घटना पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। जूली ने कहा है कि राजस्थान में सरकार नहीं, माफियाओं का राज चल रहा। राजस्थान में बजरी माफिया बेलगाम हो चुके हैं और सरकार पूरी तरह नाकाम साबित।
जयपुर। टोंक जिले में बजरी माफिया के पुलिस सिपाही को गोली मारने की घटना पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। जूली ने कहा है कि राजस्थान में सरकार नहीं, माफियाओं का राज चल रहा है। राजस्थान में बजरी माफिया बेलगाम हो चुके हैं और सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
टोंक में सिपाही भागचंद सैनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की ख़बर अत्यंत दुखद है। प्रदेश में आए दिन ऐसी घटनाओं के बावजूद सरकार की चुप्पी यह दर्शाती है कि अवैध खनन सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम खाकी को निशाना बना रहे हैं, और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Jun 2026 11:23:52
जयपुर के घाटगेट स्थित भगवान गोगाजी महाराज एवं गोरखनाथ जी मंदिर में विशेष आम मनोरथ का आयोजन किया गया। अधिक...

Comment List