स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि   

विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल

स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि   
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के 12 साल में वोट चोरी, ईवीएम छेड़छाड़, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और विपक्ष पर ईडी-सीबीआई कार्रवाई बढ़ी है। जूली ने बेरोजगारी, किसान-मजदूर मुद्दों की अनदेखी और जाति-धर्म की राजनीति का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र और संविधान बचाने की अपील की।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत से आज हम आजाद हैं, लेकिन पिछले करीब 12 वर्षों में सरकार की उपलब्धि वोट चोरी, ईवीएम छेड़छाड़, संविधान को कमजोर करना और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग ही है। ईडी, आयकर और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई के लिए हो रहा है।

जूली ने कहा कि युवा बेरोजगारी, किसान, छात्र और मजदूर अपने सवालों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार जाति-धर्म की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। जनता के वोट से चुने जनप्रतिनिधियों को साम-दाम-दंड-भेद से तोड़ने की कोशिश लोकतंत्र के साथ अन्याय है। खड़गे के हल्द्वानी दौरे के बाद गंगाजल छिड़काव दलित अपमान दर्शाता है। राजस्थान में ओबीसी आरक्षण को कमजोर कर जातियों को लड़ाने का काम हो रहा है। संविधान न मानने वालों को सत्ता से बेदखल करना होगा।

Tags: julie

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस