भाजयुमो की जम्बो कार्यकारिणी घोषित, 63 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

संगठन विस्तार पर फोकस

भाजयुमो की जम्बो कार्यकारिणी घोषित, 63 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बहुप्रतीक्षित नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा की इस 63 सदस्यीय टीम में 7 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 20 प्रवक्ता शामिल हैं। नई टीम आगामी राजनीतिक गतिविधियों, सदस्यता अभियान और युवा संपर्क को मजबूत करेगी।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में कुल 63 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों और युवा संपर्क अभियानों को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विभिन्न जिलों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। नई टीम में 7 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री सहित कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी संयोजक और प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा 20 प्रदेश प्रवक्ताओं की भी घोषणा की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में जितेन्द्र सिंह राठौड़, दीनदयाल गुर्जर, राकेश कटारिया, शिवराज सिंह, राकेश पंवार, सुदर्शन गौतम और आशीष कुल्हरी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ऋषिकेश मीणा, लोकेन्द्र सिंह और आदित्य पुजारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी में संगठन विस्तार को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सोशल मीडिया कैंपेन चलाने और युवाओं से सीधा संवाद बढ़ाने के लिए अलग-अलग दायित्व तय किए गए हैं। साथ ही प्रशिक्षण, नीति एवं शोध और ‘मन की बात’ जैसे विशेष विभाग भी बनाए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार...
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल