जयपुर में घुसा कच्छा बनियान गिरोह : 6 बदमाश सांगानेर इलाके में घूमते सीसीटीवी कैमरे में कैद, एक मकान में घुसने की कोशिश
लोगों का मूवमेंट होने के कारण ये फरार
सांगानेर इलाके में छह संदिग्ध बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। शुक्रवार रात उन्होंने एक मकान में घुसने की कोशिश की, लेकिन परिवार के जाग जाने और लोगों की हलचल से भाग निकले। आरोपी दरवाजे-खिड़कियां खोलकर अंदर घुसना चाहते थे। कच्छा-बनियान पहने इन बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जयपुर। जयपुर शहर में कच्छा बनियान गिरोह फिर से सक्रिय होने लगा है। इस गिरोह के छह बदमाश सांगानेर इलाके में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इन बदमाशों ने शुक्रवार रात को एक मकान में घुसने की कोशिश की, लेकिन लोगों का मूवमेंट होने के कारण ये फरार हो गए।
पुलिस सीसीटीवी के आधार पर इनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने एक मकान के दरवाजे और खिड़कियां खोलकर हंदर घुसने की कोशिश की थी लेकिन आवाज होने से परिवार के लोग जाग गए और आरोपी वहां से वापस आकर फरार हो गए। सीसीटीवी में ये बदमाश कच्छा बनियान पहने हुए दिख रहे हैं।
Tags: area
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Jun 2026 12:50:58
उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में नस्लीय हिंसा के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे। टुगेदर अगेंस्ट हेट रैली...

Comment List