अलवर से निकली आस्था की सबसे लंबी डाक कांवड़: 2300 किमी तय कर सोमनाथ पहुंचेंगे शिवभक्त, बना रहे अनोखा इतिहास

11 अगस्त को करेंगे जलाभिषेक

अलवर से निकली आस्था की सबसे लंबी डाक कांवड़: 2300 किमी तय कर सोमनाथ पहुंचेंगे शिवभक्त, बना रहे अनोखा इतिहास
राजस्थान के अलवर जिले स्थित बाम्बोली गांव के 20 से अधिक युवा शिवभक्तों का दल गोमुख से गुजरात के सोमनाथ मंदिर तक 2300 किलोमीटर लंबी देश की सबसे कठिन और लंबी डाक कांवड़ यात्रा पर रवाना हुआ है। 12 ज्योतिर्लिंगों के जलाभिषेक के संकल्प के तहत आगामी 11 अगस्त को सोमनाथ महादेव का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा।

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के छोटे से गांव बाम्बोली ने एक बार फिर अपनी अद्भुत शिवभक्ति से पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींचा है। प्राप्त जानकार के अनुसार गांव के 20 से अधिक युवा शिवभक्तों का जत्था गोमुख से करीब 2300 किलोमीटर की यात्रा पर डाक कांवड़ लेकर गुजरात के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के लिए रवाना हुआ है। श्रद्धालुओं का दावा है कि यह देश की सबसे लंबी डाक कांवड़ यात्राओं में से एक है। पूरे गांव ने जयकारों और भक्ति के माहौल के बीच श्रद्धालुओं को विदाई दी।

इस धार्मिक यात्रा की सबसे खास बात यह है कि यह केवल एक कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम तक डाक कांवड़ पहुंचाने का दीर्घकालिक संकल्प है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने गोमुख से रामेश्वरम तक करीब 3200 किलोमीटर लंबी डाक कांवड़ चढ़ाकर एक अनूठा इतिहास रचा था। अब उसी श्रंखला में इस वर्ष गोमुख से सोमनाथ तक जल ले जाया जा रहा है। शिवभक्तों का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में क्रमवार सभी 12 ज्योतिर्लिंगों और चारधाम में पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

यात्रा में शामिल युवाओं के साथ आयुर्वेद विभाग से जुड़े दिव्यांग शिवभक्त रामेश्वर दयाल शर्मा भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बाम्बोली के युवाओं की आस्था और समर्पण प्रेरणादायी है। युवा शिवभक्त नारायण सिंह और गजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना भी है। श्रद्धालुओं के अनुसार 11 अगस्त को सोमनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। पूरे मार्ग में 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच यह यात्रा आगे बढ़ रही है। गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत करके उनकी सफल यात्रा की कामना की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान भूकंप: मृतकों की संख्या 38 हुई, हजारों लोग अब भी राहत शिविरों में जापान भूकंप: मृतकों की संख्या 38 हुई, हजारों लोग अब भी राहत शिविरों में
जापान के दक्षिण-पश्चिमी कुमामोटो प्रांत में 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जहां मृतकों...
अशोक गहलोत का आरोप: भाजपा सरकार में पट्टे नहीं मिल रहे, कांग्रेस जैसी छूट बहाल करे
अमेरिका का बड़ा सुरक्षा अलर्ट, इजरायल समेत कई देशों में दूतावासों ने नागरिकों को तुरंत निकलने के लिए किया आगाह
छत्तीसगढ़ में उद्योगों को बढ़ावा, CM विष्णुदेव साय बोले- नई उद्योग नीति से बढ़ा निवेशकों का भरोसा, युवाओं को मिलेगा रोजगार
बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: करणी माता के दर्शन को जा रही कैंपर बस से टकराई, युवक की मौत; 9 श्रद्धालु घायल
अलवर से निकली आस्था की सबसे लंबी डाक कांवड़: 2300 किमी तय कर सोमनाथ पहुंचेंगे शिवभक्त, बना रहे अनोखा इतिहास
ऑपरेशन वज्र में बड़ी सफलता: बिहार में 8 अवैध दवा गोदाम और नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त