कारगिल विजय दिवस: सीएम भजनलाल ने दी अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, कहा-कारगिल के वीर सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत

शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी

कारगिल विजय दिवस: सीएम भजनलाल ने दी अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, कहा-कारगिल के वीर सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर की अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का अदम्य साहस और बलिदान देश के लिए अमूल्य धरोहर है। राज्य सरकार सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

जयपुर। 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया और कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के साहस, शौर्य, पराक्रम और त्याग को नमन करते हुए कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और विश्व पटल पर भारत के शौर्य का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सैनिकों और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित सेना, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अद्वितीय साहस एवं राष्ट्रभक्ति का स्मरण किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
जयपुर के हीरापुरा बस टर्मिनल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान रोडवेज की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों का...
प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं
दिल्ली में छाए 'धन्यवाद राहुल गांधी' के होर्डिंग, युवा कांग्रेस बोली- छात्रों के संघर्ष और नेतृत्व की ऐतिहासिक जीत
कारगिल विजय दिवस पर विधानसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्पीकर देवनानी ने किया पुष्पचक्र अर्पित
कारगिल विजय दिवस: सीएम भजनलाल ने दी अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, कहा-कारगिल के वीर सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत
प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- कौरवी शासन का अंत शुरू, पांडवों की हो चुकी है वापसी