करणी सेना फिल्म फेस्टिवल ने दी राजस्थानी कलाकारों को नई उड़ान : कलाकार और प्रतिभाएं सम्मानित, दर्शकों को किया आकर्षित

सहयोग के नए अवसर मिल सकें

करणी सेना फिल्म फेस्टिवल ने दी राजस्थानी कलाकारों को नई उड़ान : कलाकार और प्रतिभाएं सम्मानित, दर्शकों को किया आकर्षित

कार्यक्रम में 3 फैशन शो राउंड भी हुए, जिन्होंने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। सांस्कृतिक संध्या में कई प्रसिद्ध कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

जयपुर। राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म फेस्टिवल राजस्थान का वैशाली नगर स्थित एक पैलेस में समारोह किया गया। फेस्टिवल का उद्देश्य राजस्थानी फिल्मों और स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना था। इस अवसर पर फिल्म, संगीत और कला जगत से जुड़े 106 से अधिक कलाकारों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सिंगर, बेस्ट प्रोड्यूसर, बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर सहित कुल 25 श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में 3 फैशन शो राउंड भी हुए, जिन्होंने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। सांस्कृतिक संध्या में कई प्रसिद्ध कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। फेस्टिवल का नेतृत्व राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने किया। उन्होंने कहा कि करणी सेना का उद्देश्य केवल फिल्मों तक सीमित नहीं, बल्कि रंगमंच, लोकनृत्य, लोकसंगीत, चित्रकला और साहित्य सहित सभी सांस्कृतिक को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेशभर के कलाकारों को एक मंच देने के लिए हर वर्ष ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन किए जाएंगे, जिससे कलाकारों को सम्मान, पहचान और सहयोग के नए अवसर मिल सकें।

Tags: karni

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:38 बजे।
सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी 
राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट