दशहरा-दिवाली पर केरल टूरिज्म की नजर राजस्थान के पर्यटकों पर, घरेलू पर्यटकों की संख्या 10.98 प्रतिशत बढ़ी

राजस्थान में बी2बी मीट के जरिए पर्यटन पैकेजों का प्रचार  

दशहरा-दिवाली पर केरल टूरिज्म की नजर राजस्थान के पर्यटकों पर, घरेलू पर्यटकों की संख्या 10.98 प्रतिशत बढ़ी
दशहरा और दीपावली की छुट्टियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए केरल टूरिज्म ने राजस्थान सहित कई राज्यों में प्रचार अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत टीवी, सोशल मीडिया, प्रिंट और रेडियो के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है।

जयपुर। दशहरा और दीपावली की छुट्टियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए केरल टूरिज्म ने राजस्थान सहित कई राज्यों में प्रचार अभियान शुरू किया है। इसके तहत जयपुर में बी2बी पार्टनरशिप मीट आयोजित की गई, जिसमें केरल के करीब 45 पर्यटन हितधारकों ने स्थानीय ट्रैवल एजेंटों के साथ हॉलिडे पैकेज और आकर्षक ऑफर साझा किए। एडिशनल डायरेक्टर जनरल डिपार्टमेंट ऑफ केरला टूरिज्म (आईएएस) सुमित कुमार ठाकुर ने बताया कि केरल टूरिज्म का लक्ष्य राज्य को प्रमुख अनुभव आधारित पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है। पर्यटकों के लिए छह रात और सात दिन के पैकेज तैयार किए गए हैं, जिनमें समुद्र तट, शांत बैकवाटर, हिल स्टेशन, जंगल, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय खान-पान का अनुभव शामिल है। पर्यटन विभाग के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली तिमाही में केरल पहुंचने वाले घरेलू पर्यटकों की संख्या में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 10.98 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। 

राजस्थान और केरल के बीच रेल व हवाई कनेक्टिविटी भी पर्यटकों के लिए सुविधाजनक है। केरल टूरिज्म ने वायनाड की प्राकृतिक खूबसूरती, कॉफी, मसालों, जनजातीय विरासत और ग्रामीण जीवन को पर्यटन से जोड़ने की पहल की है। साथ ही होमस्टे और टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान के तहत टीवी, सोशल मीडिया, प्रिंट और रेडियो के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संजीवनी कला समारोह शुरू, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश संजीवनी कला समारोह शुरू, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
ओरियन ग्रीन्स की ओर से प्रदेश स्तरीय संजीवनी कला समारोह का शुभारंभ आज हुआ। पहले दिन थिएटर इन एजुकेशन पर...
तेल के दाम गिरेंगे, युद्ध थमेगा! ट्रंप के बयान में छिपा बड़ा संकेत
हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत
विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, CJI की एक टिप्पणी ने बढ़ाया सस्पेंस
बुक ‘चिंग तम अमत्तनि’ का लोकार्पण, साहित्यकारों ने की काव्य-संग्रह की चर्चा
दशहरा-दिवाली पर केरल टूरिज्म की नजर राजस्थान के पर्यटकों पर, घरेलू पर्यटकों की संख्या 10.98 प्रतिशत बढ़ी
आवासन मंडल की चार योजनाओं में खुलेंगे 649 फ्लैटों के रास्ते, 17 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीकरण