केरल की केजिया लीज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026, अब करेंगी विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व

सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली जैसी हस्तियां मौजूद रहीं

केरल की केजिया लीज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026, अब करेंगी विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व
मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 के फिनाले में केरल की केजिया लीज मेजो ने खिताब जीता। तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश प्रथम उपविजेता और गुजरात की अनुश्री सातवलेकर द्वितीय उपविजेता। अब केजिया मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जयपुर। जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 के भव्य फिनाले में केरल की केजिया लीज मेजो ने अपने आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए खिताब जीता। तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश दूसरे तथा गुजरात की अनुश्री सातवलेकर तीसरे स्थान पर रहीं। अब केजिया विश्व की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

समारोह में सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली जैसी हस्तियां मौजूद रहीं। देशभर से बावन प्रतिभागियों तथा करीब आठ सौ फैशन डिजाइनरों व डेलीगेट्स ने आयोजन में हिस्सा लिया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर