खम्मा घणी जयपुर फिल्म महोत्सव : बच्चों ने चित्रों से गढ़ीं कहानियां, विद्यार्थियों की फिल्मों का प्रदर्शन
बच्चों को चित्रों के माध्यम से कहानी बनाना सिखाया
आरआईसी में चल रहे तीन दिवसीय खम्मा घणी जयपुर फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत स्कूली बच्चों के लिए आयोजित शिक्षाप्रद और रोचक सत्र से हुई। इसमें बच्चों को चित्रों के माध्यम से कहानी बनाना सिखाया गया।
जयपुर। आरआईसी में चल रहे तीन दिवसीय खम्मा घणी जयपुर फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत स्कूली बच्चों के लिए आयोजित शिक्षाप्रद और रोचक सत्र से हुई। इसमें बच्चों को चित्रों के माध्यम से कहानी बनाना सिखाया गया। सत्र के दौरान हर बच्चे ने अपनी एक-एक कहानी तैयार की। मध्यांतर से पहले विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चार फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें "प्रेशर", "माय प्रोजेक्ट-जयपुर", "जो जैसा बोएगा वह वैसा काटेगा" और "मेरा जीवन कैसा हो" शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी फिल्मों में सामाजिक संदेश और रचनात्मक सोच को सहज ढंग से प्रस्तुत किया।
दर्शकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को सिनेमा की विधा से जोड़ना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच देना है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Nov 2026 16:05:43
सिंधी कैंप थाना पुलिस ने सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब हुई ढाई साल की मासूम बच्ची को कुछ ही...

Comment List