खोह नागोरियान अग्निकांड : 8 मौतों के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर कार्रवाई तेज

घरों के भीतर पटाखे बनाए जाने की सूचना

खोह नागोरियान अग्निकांड : 8 मौतों के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर कार्रवाई तेज
अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। हादसे में आठ लोगों की मौत के बाद कार्रवाई करते हुए खोह नागोरियान थाने के एएसआई अमर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल पप्पू राम को निलंबित। दोनों पर क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों की अनदेखी और लापरवाही के आरोप।

जयपुर। खोह नागोरियान क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हादसे में आठ लोगों की मौत के बाद कार्रवाई करते हुए बुधवार को खोह नागोरियान थाने के एएसआई अमर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल पप्पू राम को निलंबित कर दिया गया। दोनों पर क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों की अनदेखी और लापरवाही के आरोप हैं। हादसे के बाद पुलिस ने इलाके में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। मंगलवार रात से चल रही छापेमारी के दौरान तीन फैक्ट्री-गोदामों से बड़ी मात्रा में बारूद बरामद किया गया, जिसे अवैध रूप से रखा गया था। इसके अलावा आयशा कॉलोनी के कई मकानों में भी दबिश दी गई, जहां घरों के भीतर पटाखे बनाए जाने की सूचना मिली थी।

हालांकि देर रात तक चली कार्रवाई के बावजूद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि 9 जून की सुबह करीब 11 बजे खोह नागोरियान के करीम नगर-बी स्थित एक मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई थी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे एक बच्चे और दो सगे भाइयों सहित कुल आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसे का शिकार बना मकान नंबर-88 करीम नगर-बी, याकूब पुत्र नजीर खान का है, जो राक्ष्या की ढाणी, खोह नागोरियान का निवासी है। घटना के बाद से मकान मालिक याकूब और फैक्ट्री संचालक फिरोज फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत